News in Brief

RSS Chief Mohan Bhagwat: RSS प्रमुख मोहन भागवत अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चाओं में रहते हैं. मुंबई में एक कार्यक्रम बोलते हुए भागवत ने कहा कि धर्म हम सभी के पीछे की प्रेरक शक्ति है, अगर हम धर्म द्वारा चलाई जा रही ‘गाड़ी’ में बैठते हैं, तो हमारा कभी ‘हादसा’ नहीं होगा, धर्म पूरे ब्रह्मांड को चलाता है इसलिए धर्म के लिए खुद को बदलना है, खुद के लिए धर्म न बदलें. इसके अलावा उन्होंने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं. 

पानी का धर्म है बहना
धर्म पूरे ब्रह्मांड को चलाता है, पूरे सृष्टि का ड्राइवर धर्म है, सृष्टि बनी तो उसके चलने का जो नियम बना वही धर्म है, ऊपर बहुत सारी बातें चलती है. इधर भी उधर, हर एक का धर्म है, पानी का धर्म है बहना और आग का धर्म है जलना, साथ ही कहा कि अनपढ़ भाषण नहीं दे सकता लेकिन उसके रग-रग में धर्म है. जब तक भारतवर्ष धर्म से निर्देशित रहेगा, वह विश्वगुरु बना रहेगा, क्योंकि दुनिया में इस आध्यात्मिक ज्ञान की कमी है. 

किसे कहते हैं संत?
साथ ही कहा कि धर्म जिस सत्य पर आधारित है उस सत्य के संबंध में जो सतत रहते हैं उन्हें संत कहते हैं. इसलिए संतों की प्रतिष्ठा, सुरक्षा का ध्यान रखना हम सबका कर्तव्य है इसलिए देश का प्रधानमंत्री भी यह कहता है कि संतों को ‘ना’ कहने में मुझे संकोच होता है. RSS के बारे में बोलते हुए कहा कि हम रक्षक हैं, हम भीड़ नहीं करते हैं. नेतृत्व तो हमारे यहां अध्यात्मिक लोग ही करते हैं.  तो वो जो उपदेश देंगे, जो सुरक्षा देंगे और देते रहे इसलिए उनकी सुरक्षा आवश्यक है. 

Add Zee News as a Preferred Source

 

युवाओं को लेकर कही थी ये बात
इससे एक दिन पहले भागवत ने कहा था कि भारत केवल एक भौगोलिक क्षेत्र (ज्योग्राफिकल इलाका) नहीं है, बल्कि एक विचार, संस्कृति और चरित्र का नाम है. विदेश जाकर पढ़ाई करने में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन असली मकसद उस ज्ञान को भारत के लिए इस्तेमाल करना होना चाहिए. आज का युवा स्वाभाविक रूप से देशभक्त है और राष्ट्रवाद की गहरी भावना समाज और देश की ज्यादा सेवा में बदलेगी.

ये भी पढ़ें: ‘देश दबाव में नहीं है…’,मोहन भागवत ने इशारों-इशारों में दी ट्रंप को नसीहत, कहा- भारत ने चुन लिया ये रास्ता