News in Brief

RSS Hindu Cast system: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भारत में हिंदू समाज की जाति व्यवस्था से जुड़ा बड़ा बयान दिया है. भागवत ने कहा है कि अगर ईमानदारी से प्रयास किया जाए तो भारत में सिर्फ 10 से 12 सालों में जातिवाद खत्म हो सकता है. आपको बताते चलें कि भागवत, भारत में जातिगत असमानता और भेदभाव से जुड़े ज्वलंत प्रश्नों पर पहले भी बेबाक जवाब दे चुके हैं. इस बार उन्होंने देश से कास्ट सिस्टम खत्म होने की अनुमानित समय सीमा बता दी है.

खत्म होगा जातिगत भेदभाव: भागवत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आरएसएस के शताब्दी वर्ष से जुड़े आयोजन में शामिल होने पहुंचे भागवत ने अपने संबोधिन में जल्द ही जातिगत भेदभाव खत्म करने की बात कही है. उन्होंने ये भी कहा कि समय जरूर लग रहा है, लेकिन इमानदारी से प्रयास किए जाएं तो महज एक दशक में यानी 10-12 सालों में जातिवाद खत्म हो सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source