News in Brief

बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला साल 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं. शादी के बाद एक्ट्रेस कम फिल्मों में ही नजर आईं और अपनी पर्सनल लाइफ में ज्यादा बिजी रहने लगीं. मगर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने के बाद भी काम करना नहीं छोड़ा और पति के बिजनेस में हाथ बंटाने लगीं, जिससे उन्होंने आज करोड़ों की नेटवर्थ खड़ी कर ली है. जूही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फोटो अपलोड करती रहती हैं. वहीं हाल ही में उन्होंने अपने पति जय मेहता के जन्मदिन के खास दिन पर एक स्पेशल इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है. 

पति जय के लिए जूही का प्यार भरा पोस्ट
जूही चावला ने रविवार को जब जाने-माने बिजनेसमैन जय एक साल और बड़े हो गए, तो उन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्त के लिए एक प्यारा मैसेज लिखा. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘वो जीते हैं, वह हंसते हैं, और वह सभी को साथ लेकर चलते हैं!! सबसे अच्छा दोस्त जो किसी को भी मिल सकता है. मैं बहुत भाग्यशाली हूं हैप्पी बर्थडे जय!!! 1,000 पेड़,’ इस कैप्शन के साथ उन्होंने अपने पति के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. 

फराह खान ने किया पोस्ट पर कमेंट
जूही द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट पर उनके फैंस और दोस्तों ने कमेंट कर उनके पति जय को जन्मदिन की बधाई दी है. वहीं इस कमेंट सेक्शन में, फिल्ममेकर फराह खान ने भी जय को शुभकामनाएं दीं. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे जय आपका साल बहुत अच्छा रहे.’

जूही और जय के बिजनेस
जूही और जय, जिन्होंने 1995 में शादी की थी, अपनी बेटी जाह्नवी और बेटे अर्जुन के प्यारे माता-पिता हैं. चार लोगों का ये छोटा सा परिवार अक्सर कोलकाता नाइट राइडर्स के IPL मैचों के दौरान एक साथ देखा जाता है. जय मेहता, अपनी पत्नी जूही चावला के साथ मेहता ग्रुप के जरिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) IPL फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी रखते हैं, जिसमें बॉलीवुड के ‘किंग’ कहे जाने वाले शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के भी शेयर हैं. जूही और शाहरुख खान ने साथ में कई फिल्में की हैं, जिसमें यश बॉस, डर और दिल हैं हिंदुस्तानी शामिल हैं. फिल्मों से शुरु हुई इस दोस्ती के झलक उनके द्वारा साथ में किए गए बिजनेसमैन और फैमिली फंक्शन में अक्सर देखी जाती रही है.