Indira Gandhi: 60 साल पहले ताशकंद में तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के अचानक देहांत की खबर से सारा देश हिल गया था. 11 जनवरी को पाकिस्तान के साथ शांति पत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद शास्त्री जी का देहांत हो गया था. बताया गया है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी, हालांकि उनकी मौत कैसे हुई, इस बारे में आज भी कुछ भी सटीक दावा नहीं किया जा सकता.
गुलजारी लाल नंदा बने कार्यवाहक प्रधानमंत्री
खैर उनकी शास्त्री जी देहांत के बाद भारत के प्रधानमंत्री का पद खाली हो गया. संविधान के अनुच्छेद 75(3) के तहत प्रधानमंत्री पद खाली होने पर तुरंत कार्यवाहक नियुक्त करना होता है. क्योंकि नया संसदीय नेता चुनने में थोड़ा समय लगता है. ऐसे में तब तक पद को खाली नहीं रखा जा सकता. शास्त्री जी की सरकार में गृह मंत्रालय संभाल रहे गुलजारी लाल नंदा को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया. नंदा इससे पहले जवाहर लाल नेहरू के देहांत के बाद भी कार्यवाहक प्रधानमंत्री चुने गए थे.

इंदिरा गांधी बनाम मोरारजी देसाई
हालांकि जब संसदीय दल का नेता चुनने की प्रक्रिया शुरू हुई तो मोरारजी देसाई भी रेस में आ गए. जबकि कांग्रेस दिग्गजों ने इंदिरा गांधी को तरजीह दी. कहा जाता है कि कांग्रेस अध्यक्ष के कामराज इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अडिग थे. उनका तर्क था कि इंदिरा गांधी ने दुनिया देखी है, बड़े नेताओं के बीच पली-बढ़ी हैं, आधुनिक सोच रखती हैं. इसके अलावा नेहरू की बेटी होने के चलते भी उनकी गैरविवादित छवि का भी फायदा मिला.
इंदिरा गांधी को मिले जबरदस्त वोट
19 जनवरी 1966 को वोटिंग हुई. जिसमें कुल 529 सदस्यों ने वोट डाला. जब वोटिंग के नतीजे सामने आए तो इंदिरा गांधी को 355 वोट और मोरारजी देसाई को सिर्फ 169 मत मिले. कहा जाता है कि कामराज ने तमिल सांसदों को लामबंद किया, जबकि देसाई गुजरात लॉबी पर अटके रहे. देसाई की पहली हार नहीं थी, इससे पहले वो पीएम बनने की दौड़ में शास्त्री जी से भी हार चुके थे.
24 जनवरी को इंदिरा ने ली पहली बार शपथ
दिलचस्प बात यह है कि वोटों की गिनती दोपहर तक रही, जिससे तनाव और जल्द ही नतीजे आने की अफवाहें फैलती रहीं. चार बार झूठी घोषणाएं हुईं. फिर लगभग 3 बजे, मतगणना अधिकारी बाहर आए और उन्होंने इंदिरा गांधी के नाम पर मुहर लगा दी. इसके बाद जयकारे के बीच दोनों उम्मीदवारों ने हाथ मिलाया और प्रेस फोटोग्राफरों क्रू के लिए पोज दिए. लंबी जिद्दोजहद के बाद इंदिरा गांधी ने 24 जनवरी 1966 को भारत के तीसरे प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली.
अगले ही साल कांग्रेस को लगा झटका
दूसरी तरफ अगले ही साल लोकसभा चुनाव होने थे. महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुख्य मुद्दों के बीच लोकसभा चुनाव हुए, जिसके नतीजे में कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान झेलना पड़ा. फरवरी 1967 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 283 सीटें मिलीं, जबकि पिछले चुनाव में उसके पास 361 सांसद थे. ऐसे ही माहौल में 13 मार्च को दूसरी बार पीएम पद की शपथ ली.
राष्ट्रपति चुनाव में दो फाड़ हुई कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी में लगातार इंदिरा के खिलाफ माहौल बनता जा रहा था. नतीजा यह हुआ कि 1969 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में भी कांग्रेस दो हिस्सों में बंट गई. इंदिरा ने वीवी गिरि को समर्थन दिया, जबकि कांग्रेस का दूसरा गुट संजीव रेड्डी की हिमायत कर रहा था. आखिर में जीत वीवी गिरि की हुई. अपने उम्मीदवार को हारता देख इंदिरा विरोधी गुट आगबबूला हो गया. नतीजा यह हुआ कि 12 नवंबर 1969 कांग्रेस वर्किंग कमिटी ने इंदिरा गांधी को ही अनुशासनहीनता आरोप में पार्टी निष्कासित कर दिया. इंदिरा हार मानने वालों में से नहीं थी, उन्होंने इंदिरा गांधी ने जवाब में नई ‘कांग्रेस (R)’ यानी राधाकृष्णन गुट बनाई. जबकि दूसरी तरफ सिंडिकेट वाला ‘कांग्रेस (O)’यानी ओल्ड हो गया.
‘गरीबी हटाओ’ बनाम ‘इंदिरा हटाओ’
इसी उठापटक के बीच 1971 में फिर से लोकसभा चुनाव हुए और यह चुनाव ऐसे समय में हो रहे थे जब महंगाई और बेरोजगारी तेजी के साथ बढ़ रही थी, बैंकों का राष्ट्रीयकरण हो चुका था जिसे इंदिरा विरोधी गुट कर रहा था. पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) से लाखों शरणार्थी भारत आ चुके थे. हालांकि इंदिरा ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया और जनता के बीच गईं, जबकि उनके विरोधियों ने ‘इंदिरा हटाओ’ का नारा दिया था. जब चुनाव हुए थे जीत ‘गरीबी हटाओ’ नारे की हुई. 1971 के लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी वाली कांग्रेस को 352 सीटों पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस (O) सिर्फ 16 सीटों पर मिटकर रह गई. इसके बाद धीरे-धीरे सिंडिकेट यानी इंदिरा विरोधी गुट का पतन हो गया और इंदिरा पूर्ण शक्तिशाली पीएम बनीं.
