News in Brief

महाराष्ट्र की राजनीति में कब क्या हो जाए, अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. मुंबई बीएमसी में मेयर पोस्ट के लिए जिस तरह से एकनाथ शिंदे ने भाजपा पर प्रेशर बनाने की कोशिश की, उससे नाराज भगवा दल ने उन्हें साडइलाइन करने की पटकथा तैयार कर ली है. जी हां, हमारे सहयोगी Zee 24 तास की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना मुंबई के महापौर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का साथ देने के लिए राजी है. सूत्रों की मानें तो शिंदे को मात देने के लिए भाजपा और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बीच परदे के पीछे बातचीत चल रही है. बीएमसी चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही भाजपा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी के प्रदर्शन से खुश नहीं है, ऊपर से कॉर्पोरेटरों को होटल में शिफ्ट कर प्रेशर बनाने की रणनीति उसे अखर रही है. 

ज़ी 24 तास के डिजिटल ए़डिटर प्रशांत अरुण जाधव ने बताया है कि महाराष्ट्र में तीन-चार महानगरपालिकाओं में समीकरण बदलते दिख रहे हैं. चंद्रपुर में कांग्रेस और भाजपा दोनों को सीटें कम पड़ रही हैं. ऐसे में उद्धव ठाकरे गुट का समर्थन जिसे मिलेगा वही महापौर बना पाएगा. उल्लास नगर में भाजपा ने शिंदे को साथ नहीं लिया था. वहां प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन आघाडी के 2 कॉर्पोरेटर लेकर सत्ता का दावा कर दिया है. सूत्र बता रहे हैं कि ये सब गणित फडणवीस के इशारे पर चल रहा है. कल्याण-डोंबिवली में भी मामला फंसा हुआ है. शिवसेना के 54 पार्षद हैं, भाजपा के 50 हैं तो कोई भी मेयर बना सकता है. वहां शिंदे चाहते हैं कि ठाकरे की तरफ से कुछ पार्षद इधर आ जाएं. ऐसे में बीएमसी में शिंदे की प्रेशर पॉलिटिक्स को भाजपा गंभीरता से ले रही है.

कल्याण में शिंदे का गेम

Add Zee News as a Preferred Source

माना जा रहा है कि शिंदे गुट कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में ठाकरे के पार्षदों को तोड़ने की कोशिश में है. इसके जवाब में ठाकरे ने भाजपा को अलग तरह से समर्थन देने का फैसला किया है. कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में बहुमत के लिए शिंदे और भाजपा के बीच प्रतिस्पर्धा है. इस बीच, फडणवीस बड़े आराम से दाओस नहीं गए हैं. बीएमसी में मेयर के लिए लॉटरी का खेल 15 दिनों के लिए खिंच गया है. 

बीएमसी का गणित

– मुंबई में भाजपा और शिंदे की पार्टी ने 118 सीटें जीती हैं. बहुमत के लिए 114 सीटों की जरूरत है. भाजपा के पास 89 सीटें हैं इसलिए शिंदे के 29 पार्षदों का महत्व विशेष हो गया है. शिंदे ने अपने पार्षदों को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में रोक रखा है. भाजपा को ये अच्छा नहीं लग रहा. 

– इधर, उद्धव ठाकरे कल्याण-डोंबिवली में शिंदे गुट के पार्षदों को तोड़ने के कथित प्रयासों से नाराज हैं. ऐसे में वह भी शिंदे को सबक सिखाना चाहते हैं और इसीलिए भाजपा को अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन देने की योजना बनाई गई है.  

स्टोरी अपडेट हो रही है…