News in Brief

Rahul Gandhi statement: बीजेपी और आरएसएस की मुखर आलोचना करने वाले राहुल गांधी ने किसी देश की महानता और उसे महान बनाने वाले कारकों पर रोशनी डालते हुए बड़ा बयान दिया है. सरकार और वर्तमान सिस्टम पर निशाना साधते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने  कहा, ‘पूरे देश में हम ऐसे लोगों को देखते हैं जो कुछ मानते तो हैं, लेकिन उसे कहने की हिम्मत नहीं रखते. लेकिन महान देश खामोशी से नहीं बनते. महान देश, महान लोग तब बनते हैं जब वे अपने विचार और राय जाहिर करते हैं, और उनके लिए लड़ते हैं. खामोशी की संस्कृति में लालच का विचार भी छिपा होता है कि जब तक मुझे मेरी जरूरत की चीजें मिल रही हैं, तब तक कोई फर्क नहीं पड़ता कि क्या हो रहा है. मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है. मैं लोगों को अपमानित होते हुए, लोगों को मरते हुए, लोगों को मारे जाते हुए देख सकता हूं. जब तक मैं ठीक हूं, सब ठीक है. लालच की ऐसी संस्कृति एक देश को महान नहीं बना सकती है.’

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए और क्या कुछ कहा बताते हैं. राहुल गांधी केरल प्रदेश कांग्रेस कमेची यानी केपीसीसी (KPCC) द्वारा आयोजित ‘विजयोत्सवम 2026 महापंचायत’ का उद्घाटन करने आए थे. जहां राज्य में हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय चुनावों में जीतने और हारने वाले सभी कांग्रेस प्रतिनिधि शामिल हुए.

हजारों लोगों की मौजूदगी में राहुल गांधी का संबोधन शशि थरूर भी पहुंचे

कोच्चि के मरीन ड्राइव पर आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यभर से पहुंचे करीब 15,000 कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस आयोजन का मकसद लोकल इलेक्शन में हारने वालों को पार्टी की आगे की गतिविधियों की जानकारी देने के साथ जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी  के लिए उत्साह भरना है. राहुल गांधी कोच्चि में मरीन ड्राइव पर आयोजित UDF महा पंचायत में जब अपना संबोधन दे रहे थे उस वक्त मंच पर कांग्रेस पार्टी के सांसद शशि थरूर भी मौजूद थे.