Maharashtra News: महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने राज्य में मिड टर्म इलेक्शन होने की संभावना जताई है. उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है जब हाल ही में महाराष्ट्र में नगर निगम के चुनाव संपन्न हुए है. BMCके चुनाव में भाजपा गठबंधन को जीत मिली, लेकिन शहर का मेयर कौन बनेगा इसको लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है.
मेयर को लेकर नहीं हुआ फैसला?
हर्षवर्धन सपकाल ने मीडिया से बाचतीच में कहा कि भाजपा-शिवसेना सत्ता के लिए साथ आए लोग हैं. दोनों दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा था और जनता ने बहुमत दिया है. इतने दिनों में तो फैसला कर लेना चाहिए था कि मेयर कौन बनेगा. मुझे लगता है कि दोनों दलों में मेयर को लेकर खींचतान जारी है. इसीलिए अभी तक मेयर को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि मिड-टर्म पोल भी विधानसभा के हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें- यूपी, दिल्ली, बिहार और अब महाराष्ट्र… राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों का कैसे पत्ता काट रही है BJP, इन रणनीतियों के आगे टेकने पड़ रहे घुटने
होटल पॉलिटिक्स का किया जिक्र
हर्षवर्धन ने होटल पॉलिटिक्स का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए. वोटर को भी पूरी आजादी के साथ वोट डालने का अधिकार होना चाहिए, जो जीतकर आए प्रतिनिधि हैं उन पर किसी भी तरह का दबाव या पाबंदी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वर्तमान में दबाव जीते हुए जनप्रतिनिधियों पर भी है और वोटरों पर भी. होटल पॉलिटिक्स का मतलब साफ है कि उन्हें जेल में रखा जा रहा है. कांग्रेस और शिवसेना (UBT) के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि हम और शिवसेना (UBT) अलायंस पार्टनर हैं. भले ही हम BMC चुनाव साथ नहीं लड़ पाए, लेकिन महाराष्ट्र के अन्य स्थानों पर हमने साथ चुनाव लड़ा. वे हमारे पार्टनर हैं.
ये भी पढ़ें- पंजाब में 50 गांवों के युवाओं के लिए बड़ी सौगात, सीएम भगवंत मान ने किया सरकारी कॉलेज का शिलान्यास; 2000 से ज्यादा छात्रों का होगा एडमिशन
भाजपा को बताया अधर्मी
सपकाल ने प्रयागराज में साधुओं के साथ हुए व्यवहार पर कहा कि भाजपा अधर्मी है. धर्म का अर्थ होता है सभ्यता. हमारी संस्कृति का संरक्षण करना होता है, लेकिन भाजपा यह सब भूल गई है. अगर शंकराचार्य के साथ भी मारपीट होगी तो इससे साफ है कि भाजपा के खाने और दिखाने के दांत अलग-अलग हैं. ऐसी भ्रष्ट सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है. उन्होंने मुंबई में बिहार सदन बनाए जाने पर कहा कि कल्चर एक्सचेंज के तहत यह फैसला स्वागतयोग्य है. अगर वे यह भी कहते कि पटना में महाराष्ट्र सदन बनेगा, तो ज्यादा अच्छा होता. मुझे इसमें भी उनकी कोई साजिश नजर आती है. ( इनपुट- IANS)
