News in Brief

Karnataka IPS Viral Video: कर्नाटक की जानी-मानी एक्ट्रेस रान्या राव इस समय सोने की तस्करी के दाग झेल रही हैं और वह सलाखों के पीछे हैं. इस बीच  डीजीपी रैंक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और रान्य राव के पिता रामचंद्र राव का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव एक महिला के साथ अश्लील हरकते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो ने कर्नाटक में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 

हालांकि, आईपीएस अधिकारी राव ने इस वीडियो को फर्जी बताया और कहा कि उनको बदनाम करने की साजिश की जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आईपीएस अधिकारी अपनी आधिकारिक वर्दी में सरकारी चेंबर में बैठे नजर आ रहे हैं और वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में हैं. वीडियो के सामने आने के बाद एक नई बहस छिड़ गई है. घटना ने न केवल पुलिस महकमें की छवि को धूमिल किया, बल्कि सीएम ऑफिस तक हड़कंप मचा दिया है. 

वर्दी में रोमांस करते दिखे अधिकारी 

Add Zee News as a Preferred Source

आईपीएस अधिकारी के इस वायरल वीडियो ने प्रशासनिक हलकों में भी सनसनी फैला दी है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस वीडियो को चुपके से रिकॉर्ड किया गया है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को ड्यूटी के दौरान अलग-अलग महिलाओं को चूमते और गले लगाते नजर आ रहे हैं. सबसे हैरान करने वाली बात है कि ये सब कुछ उस वक्त हो रहा है, जब वह ऑफिस में अपनी आधिकारिक वर्दी में थे। दावा किया जा रहा है कि अधिकारी बारी-बारी से अलग-अलग महिलाओं से मिलते नजर आ रहे हैं.  

यह भी पढ़ें: समझिए 1.25 करोड़ लोग कितने तनाव में हैं… पश्चिम बंगाल में SIR के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

सीएम सिद्धारमैया ने जताई नाराजगी 

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आईपीएस अधिकारी के इस वीडियो के सामने आने के बाद सीएम कार्यालय तक हड़कंप मच गया है. सीएम सिद्धारमैया को मामले में पूरी ब्रीफिंग गी गई. बताया जा रहा है कि कर्नाटक के सीएम इस वीडियो के सामने आने के बाद काफी नाराज हैं. उन्होंने संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने सवाल खड़ा किया है कि पुलिस विभाग के इतने ऊंचे पद पर बैठा व्यक्ति ऐसा कैसे कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: ‘AAP ही गुजरात में BJP को हरा सकती है Congress…’, अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस और बीजेपी पर हमला