News in Brief

K Ramachandra Rao Viral Videos: कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी रामचंद्र राव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई एक अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद की गई है जिसमें राव को अपने कार्यालय के कमरे में महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार करते हुए देखा गया. वीडियो में राव को महिलाओं को गले लगाते और चूमते हुए दिखाया गया है. हालांकि, यह वीडियो पुराना है और इसकी सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है.

राव ने वीडियो को बताया फर्जी

राव ने इन वायरल वीडियो को फर्जी और मॉर्फ्ड बताते हुए इसे अपनी छवि को धूमिल करने की साजिश करार दिया. उन्होंने वीडियो की प्रामाणिकता की जांच के लिए फॉरेंसिक जांच की मांग की है. राव ने वीडियो को पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत करार देते हुए कहा कि वे पूरी तरह से बेगुनाह है.

ये भी पढ़ें: 7.65 रुपए की चोरी का केस, 50 साल से चल रहा था मुकदमा; अब कोर्ट ने लिया ये फैसला

राव ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि यह वीडियो पूरी तरह से झूठा है और मुझे इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है. मैं यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि यह सब कैसे और कब हुआ और किसने किया. उन्होंने बेंगलुरु में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के आवास पर जाकर उन्हें स्थिति स्पष्ट की और कहा कि वह इस मामले पर अपने वकील से सलाह लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे. राव ने यह भी बताया कि वो 8 साल पहले बेलगावी में तैनात थे और इस पूरे मामले को लेकर बेहद स्तब्ध हैं. बता दें, कर्नाटक सरकार ने वीडियो की जांच के भी आदेश दे दिए हैं.

एक्ट्रेस रान्या राव के पिता हैं DGP रामचंद्र राव

 

इस बीच आपको बता दें कि पुलिस महानिदेशक रामचंद्र राव की बेटी और एक्ट्रेस रान्या राव को 2025 में राज्य के सबसे बड़े गोल्ड स्मगलिंग केस में गिरफ्तार किया गया था. मार्च 2025 में दुबई से लौटते समय रान्या राव के पास से 14.8 किलो सोने की छड़ें बरामद की गईं थी जिनकी कीमत करीब 12.56 करोड़ रुपये बताई गई थी. गिरफ्तारी के बाद, जब विभिन्न एजेंसियों ने बेंगलुरु के लवेल रोड स्थित उनके आवास पर छापेमारी की तो वहां से भी बड़ी मात्रा में संपत्ति जब्त की गई.