News in Brief

ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपनी एक दमदार पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां मधु चोपड़ा और पिता को देती है. वहीं वो अक्सर अपने भाई के द्वारा दिए गए योगदान की भी चर्चा करती रहती हैं. प्रियंका की मां भी कई बार अपने दोनों बच्चों के बचपन के बारे में खुलकर बात करती हुई नजर आती हैं. लेकिन इस बार उन्होंने बेटी नहीं बल्कि बेटे के लिए अपनी चिंता जाहिर की है. मधु चोपड़ा ने एक शो में बातचीत के दौरान कहा बताया कि उनका बेटा सिद्धार्थ बेटी की सफलता के कारण ‘कोलैटरल डैमेज’ बन गया. बीते समय को याद करते हुए उन्होंने बताया कि अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी के बीच कैसे बैलेंस बनाया.  

प्रियंका की सफलता भाई के लिए बनी रोड़ा
प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा, ‘बेटे सिद्धार्थ प्रियंका की सारी सफलता का कोलैटरल डैमेज था क्योंकि उनके पापा काम कर रहे थे, मैं प्रियंका के साथ थी, और वो बस खुद ही बड़ा हुआ. उस समय वह टीनएज था. मुझे लगता है कि वह मेरे लिए कोलैटरल डैमेज था.’ उन्होंने इमोशनल होते हुए आगे कहा, ‘जब मैं इसके बारे में सोचती हूं, तो ये कुछ ऐसी बातें हैं जिनसे आपको निपटना पड़ता है.’

बेटे को स्ट्रगल करते देख इमोशनल हुईं प्रियंका की मां
मधु चोपड़ा ने बेटे सिद्धार्थ के बारे में बात करते हुए आगे कहा, ‘मैं उसे हर दिन स्ट्रगल करते देखती हूं, और मुझे लगता है कि, ठीक है, भगवान ने तुम्हें आशीर्वाद दिया है, इसलिए अपनी ब्लेसिंग्स को एक-एक करके गिनो, और ये तुम्हें हैरान कर देगा कि भगवान ने क्या किया है. मैं हर दिन अपनी ब्लेसिंग गिनती हूं. मेरे दो बहुत अच्छे बच्चे हैं जो मुझसे प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं.’ उन्होंने आगे दोनों बच्चों के काम करने के अलग-अलग तरीकों के बारे में बात की और कहा उनकी बेटी ने उनसे काम करने का तरीका सीखा है ‘मैं सुबह जल्दी उठने वाली हूं. मेरा बेटा इतना जल्दी नहीं उठता, लेकिन वो फिर भी सुबह 8:30 बजे तक उठ जाता है. प्रियंका, वो किस तरह का काम कर रही है, इस पर निर्भर करता है, अगर जरूरत हो तो वह सुबह 4 बजे भी उठ जाती है.’

Add Zee News as a Preferred Source

पुराने समय को याद करती हैं मधु
इस शो से पहले भी वो इसके बारे में बात कर चुकी हैं, जहां उन्होंने बताया था कि उन्होंने प्रियंका के करियर में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस और घर के दूसरे कामों को कैसे मैनेज किया, और हमेशा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी के बीच बैलेंस बनाए रखने की कोशिश की. उन्होंने कहा, ‘जब मैं बच्चों के साथ होती थी, तो वह 100 परसेंट बच्चों का समय होता था. वो सच में बहुत अच्छा था. मुझे लगता है कि इसी तरह वो काम करने का तरीका भी सीख पाए.’ आपको बता दें कि प्रियंका की मां आर्मी में एक डॉक्टर रह चुकी हैं.