)
शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली और उनकी डायरेक्टर-एक्ट्रेस पत्नी प्रिया ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है. डायरेक्टर ने इस गुड न्यूज को अपनी फैमिली फोटो के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस तस्वीर में वो अपनी पत्नी और साल 2023 में जन्में बेटे नीर के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं और ढेर सारे पालतू जानवर नजर आ रहे हैं.
तस्वीरों के साथ प्यार भरा कैप्शन
एटली द्वारा शेयर की गई एक अन्य तस्वीर में उनकी पत्नी प्रिया रेस्टिंग पोजीशन में मेहंदी-हरे रंग की ड्रेस में अपने बेबी बंप को निहारती हुई और एटली की प्यारी मुस्कान में पूरी तरह से खोई हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में उनका बेटे मीर उनके साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जिससे तस्वीरों में एक प्यारे बड़े भाई की झलक दिख रही है. इस प्रेग्नेंसी फोटोशूट में एक तस्वीर पालतू जानवर के साथ क्लिक की गई है, जो आराम करते हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो सीरीज की आखिरी तस्वीर में एटली ने एक नोट भी लिखा है, जिसमें उनकी पत्नी, बेटे और पालतू जानवरों के नाम हैं.
शादी के 8 साल बाद हुई थी बेटी मीर
एटली ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हमारे घर में एक नए सदस्य के आने से और भी ज्यादा प्यार भरा माहौल बनने वाला है! जी हां! हम फिर से प्रेग्नेंट हैं आप सभी के आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाओं की जरूरत है प्यार के साथ एटली, प्रिया, मीर, बेकी, युकी, चोकी, कॉफी और गूफी.’ इस डायरेक्टर जोड़ी ने शादी के लगभग 8 साल बाद 2023 अपने पहले बच्चे मीर को जन्म दिया था और आज जनवरी 20 को दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है.
