News in Brief

Nitin Nabin: नितिन नबीन बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. दिल्ली में बीजेपी के मुख्यालय में उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है. कामकाज संभालते ही पीएम मोदी ने नितिन नबीन को लड्डू खिलाया और गुलस्ता भी भेंट किया. इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और नितिन गडकरी भी मौजूद थे. पहले जानिए नितिन नबीन के बीजेपी अध्यक्ष बनने पर प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

नितिनजी मेरे बॉस: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैं BJP का कार्यकर्ता हूं. मैं मानता हूं कि नितिनजी मेरे बॉस हैं. अब वे मेरे काम का आकलन करेंगे. मेरी सीआर लिखेंगे.’

Add Zee News as a Preferred Source

प्रधानमंत्री ने जो कहा वो संगठन का सम्मान है. बीजेपी की इसी ताकत को और मजबूत करने की जिम्मेदारी अब नितिन नबीन के पास है. इस जिम्मेदार के साथ नितिन नबीन के सामने दो प्रमुख चुनौतियां भी है. पहली चुनौती पार्टी के राजनीतिक विस्तार की है, दूसरी संगठन के विस्तार की है.  अगले 5 महीने में असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुड्डुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं.

इन राज्यों में बीजेपी को राजनीतिक तौर पर मजबूत करना नितिन नबीन की पहली बड़ी राजनीतिक चुनौती है. इसके लिए उन्हें बीजेपी संगठन को मजबूत करना होगा. नितिन नबीन उस बीजेपी के बॉस हैं जो दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं. हां दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी. समझते हैं कि बीजेपी के नए अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन को कितनी बड़ी पार्टी के नेतृत्व की जिम्मेदारी मिली है.

बीजेपी को जानिए

बीजेपी के 14 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं. ये भारत की आबादी का 10% है. यह रूस, जापान और ब्रिटेन की आबादी से ज्यादा है. इसमें से दो करोड़ सक्रिय सदस्य हैं. 2024-25 में बीजेपी की कुल आय 67 हजार 691 करोड़ रुपए थी. बीजेपी के पास देशभर में 6 हजार 46 करोड़ रुपए की संपत्तियां हैं. देश के 768 जिलों में बीजेपी कार्यालय हैं. देश के सभी राज्यों में बीजेपी की उपस्थिति है. बीजेपी के 240 लोकसभा सांसद, 99 राज्यसभा सांसद, 1 हजार 656 विधायक और 168 विधान परिषद सदस्य हैं.

दुनिया की पांच सबसे बड़ी पार्टियां

नितिन नबीन इसी विशाल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं. बीजेपी के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मेरा निर्वाचन एक साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा को मिला सम्मान है. बीजेपी के विशाल संगठन को समझने के लिए अब दुनिया की टॉप 5 राजनीतिक दलों में शामिल चार अन्य पार्टियों को भी समझना चाहिए. 

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है चीन की कम्युनिस्ट पार्टी, इसके करीब 10 करोड़ सदस्य हैं. हालांकि  चीन में बहुदलीय व्यवस्था नहीं है. इसलिए वहां सिर्फ एक ही पार्टी है और उसी की सरकार है. टॉप 5 पार्टियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर कांग्रेस हैं. 

कांग्रेस के 5 करोड़ सदस्य हैं. मोटे तौर पर देश की दूसरी बड़ी पार्टी के पास बीजेपी के मुकाबले एक तिहाई सदस्य हैं. कांग्रेस की कुल संपत्ति करीब 805 करोड़ रुपए की है. 2024-25 में कांग्रेस की आय 918 करोड़ रुपए रही.

अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी चौथे नंबर पर है. इसके साढ़े चार करोड़ सदस्य हैं. डेमोक्रेटिक पार्टी की आय 2024-25 में 7 हजार 700 करोड़ रुपए रही. ट्रंप से पहले राष्ट्रपति रहे बाइडेन ड्रेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य थे

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकिन पार्टी पांचवें नंबर पर है. इसके 3.74 करोड़ सदस्य हैं. रिपब्लिकिन पार्टी की आय 2024-25 में 11 हजार 800 करोड़ रही. यह भारत के मजबूत लोकतंत्र की पहचान है कि दुनिया की टॉप 5 पार्टियों में भारत की दो पार्टियां शामिल हैं.