Operation Sindoor: इंडियन एयरफोर्स के चीफ मार्शल एपी सिंह ने बुधवार 21 जनवरी 2026 को आधुनिक युद्ध में और ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायु सेना की ओर से निभाई गई भूमिका पर चर्चा की. उन्होंने दिल्ली में सेंटर फॉर एयरोस्पेस पावर एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज (CAPSS) की ओर से आयोजित 22वें सुब्रतो मुखर्जी सेमिनार को संबोधित करते हुए कॉनफ्लिक्ट जोन में कि वायु शक्ति की प्रभावशीलता पर बात की.
‘हमने कर दिखाया…’
एयर चीफ मार्शल ने कहा,’ सैन्य शक्ति का वह हिस्सा जो कारगर साबित हुआ है, या जिसने अपेक्षित परिणाम दिए हैं वह है वायु शक्ति. अगर हम एक शक्तिशाली ताकत बनना चाहते हैं तो हमें सेना के इस हिस्से पर ध्यान केंद्रित करना बेहद जरूरी है.’ उन्होंने आगे कहा,’ चाहे वह संघर्ष क्षेत्र से लोगों को बाहर निकालना हो या आतंकवादी ढांचे और उनके अपराधियों को झटका देना हो या पाकिस्तान में ठिकानों पर हमला करना हो यह हवाई शक्ति ही थी जिसने काम कर दिखाया और पाकिस्तान को कुछ ही घंटों में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया.’
ये भी पढ़ें- रिपब्लिक डे से पहले दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला? PAK और पंजाबी गैंगस्टरों के प्लान का भंडोफोड़; इस कोडनेम से रचाई हमले की साजिश
घुटने में आया पाकिस्तान
वायुसेना चीफ ने कहा कि एयर फोर्स ने कुछ ही घंटों में पाकिस्तान को संदेश देने में सफलता हासिल कर ली और उसे घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने कहा कि यह वायु सेना की ताकत ही थी जिसने कमाल किया और यह बात याद रखनी होगी.’ वायुसेना प्रमुख ने दिल्ली में 93वें एयर फोर्स डे सेलिब्रेशन के मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एयर फोर्स की सटीकता की प्रशंसा की.
ये भी पढ़ें- DNA: ‘आप शंकराचार्य कैसे हुए बताइए…,’ पवित्र स्नान से सीधा पद पर सवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द को कोर्ट से मिला नोटिस
एयरफोर्स ने दिखाया कमाल
वायुसेना चीफ ने कहा कि लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (LRSAM) S-400 ट्रायम्फ सुदर्शन चक्र सिस्टम का इस्तेमाल करके 5 पाकिस्तानी फाइटर जेट्स को मार गिराया गया था. उन्होंने कहा,’ हमने हाल ही में जो लंबी दूरी की मिसाइलें खरीदीं और उन्हें चालू किया. उनसे हम उनके क्षेत्र के काफी अंदर तक निशाना साध सकते थे. हम यह सुनिश्चित कर सकते थे कि वे अपने क्षेत्र में भी एक निश्चित दूरी तक काम न कर सकें.’
