Kerala News: केरल के कन्नूर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक मंदिर में उत्सव के दौरान RSS से जुड़ा एक गीत बजा, जिसको कुछ लोगों ने बंद करा दिया. अब इस मुद्दे ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है. पूरी घटना 19 जनवरी की बताई जा रही है. मामला कन्नादिपरम्बा मुथप्पन मंदिर से जुड़ा है. जहां पर एक ग्रुप ने मंदिर में “परमा पवित्रमथमी मन्निल भरतम्बाये” नामक मलयालम गीत को प्ले किया गया. बताया जाता है कि ये गीत आम तौर पर आरएसएस के कार्यक्रमों में गाया जाता है.
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोगों का मंच पर मौजूद है और कुछ लोगों में तीखी बहस हो रही है. बताया जा रहा है कि गीत पर आपत्ति जताने और इसके गायन को बंद कराने के बाद कार्यक्रमस्थल पर बवाल मच गया, जिसके बाद गायकों ने लोगों को शांत करना शुरू कर दिया. अब इस पूरे मामले में राजनीतिक टकराव देखने को मिल रहा है.
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाने का विरोध करने वाले लोग डेमोक्रेटिक यूथ फेडरशन ऑफ इंडिया के सदस्य थे। यह CPI (M) की युवा शाखा है. इस बात को भी जानना चाहिए कि देश का केरल एकमात्र राज्य है, जहां पर अकेले वामपंथ की सरकार है. DYFI ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि इस धार्मिक आयोजन को राजनीतिकरण किया जा रहा है. इसके पीछे आरएसएस का हाथ है. इस घटना के बाद एक बयान जारी कर इस संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर मंदिर उत्सव में आरएसएस से जुड़े गीतों को शामिल किया जाएगा, तो भविष्य में कई प्रदर्शन देखने को मिलेंगे. DYFI ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन का इस्तेमाल किसी राजनीतिक महत्वकांक्षा को पूरा करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया के झांसे में फंसी कॉलेज गर्ल, वजन घटाने के लिए खाई ये दवा, जानलेवा साबित हुई टिप
बीजेपी ने लगाए कई आरोप
इधर, बीजेपी की ओर से इस कृत्य की कड़ी आलोचना की गई है. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने वामपंथी समूहों पर हिंदू धार्मिक रीति-रिवाजों के प्रति असहिष्णुता का आरोप लगाया है. बीजेपी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि मंदिर पवित्र सांस्कृतिक और धार्मिक स्थल है. इसको किसी भी तरीके से वैचारिक जांच के दायारे में लाना सही नहीं है. एक एक्स पोस्ट में प्रदीप भंडारी ने कहा कि हिंदू विरोधी DYFI की चाल! कन्नूर के मय्यिल स्थित तन्नादिपरम्मबा मुथप्पन मंदिर में जो हुआ वह कोई अलग-थलग घटना नहीं है. यह हिंदू धर्म और परंपरा पर जानबूझक किया गया हमला है.
पहले भी हुए गीत पर विवाद
गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नही है, जब आरएसएस से जुड़े इस गीत पर कोई विवाद हुआ है. इससे पहले भी कई बार इस गीत के गायन को लेकर विवाद देखने को मिला है. राष्ट्रीय स्वंय सेवक के कई कार्यक्रमों में ‘परमा पवित्रमथमी मन्निल भरतम्बाये’, को सुना जा सकता है. इस गीत को न केवल मंदिर बल्कि राजनीकिक समारोहों, टीवी कार्यक्रम और अन्य जगहों पर भी प्रस्तुत किया गया है.
यह भी पढ़ें: इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2025 का ऐलान, अंतरराष्ट्रीय जूरी का बड़ा फैसला; ग्रासा माशेल के नाम हुआ सम्मान
