News in Brief

West Bengal SIR: चुनाव आयोग की तरफ से किए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर एक बार फिर से कथित आरोप लगे हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हो या उनकी पार्टी के दूसरे नेता लगातार एसआईआर को लेकर विरोध कर रहे हैं. जहां ममता बनर्जी ने एसआईआर काम के कारण बीएलओ पर पड़े एक्स्ट्रा वर्क लोड का जिक्र करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा था. तो वहीं अब एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिसके लिए परिवार की तरफ से कथित तौर पर एसआईआर को जिम्मेदार बताया जा रहा है.

दरअसल, पश्चिम बंगाल के 24 परगना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और उसके परिवार ने आरोप लगाया कि वो एसआईआर का नोटिस मिलने के कारण तनाव में थे और उनकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सहर अली मंडल के तौर पर हुई है. जिनके परिवार में कुल 5 सदस्य थे और उनको बुधवार के दिन एसआईआर के तहत सुनवाई के लिए नोटिस मिला था. 

एसआईआर नोटिस पर बवाल
मृतक के परिवार ने दावा किया की बुजुर्ग नोटिस मिलने के बाद से काफी तनाव में था और उसे एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कानूनी अड़चनों की चिंता सता रही थी. बुजुर्ग की मौत का मामला अब राजनीतिक विवाद में बदल गया है. टीएमसी की तरफ से एसआईआर प्रक्रिया को लेकर फिर से सवाल उठाए गए हैं. टीएमसी ने इस प्रक्रिया को भय फलाने वाला और राज्य में हो रही मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है. जिसको लेकर तृणमूल कांग्रेस की तरफ से एसआईआर को तुरंत प्रभाव से रोकने की मांग की है.

Add Zee News as a Preferred Source

बीजेपी पर साधा निशाना
इतना ही नहीं टीएमसी की तरफ से भाजपा पर चुनाव आयोग के जरिए एसआईआर का राजनीतिकरण करने का आरोप भी लगाया है. जिनको भाजपा ने सिरे से नकारते हुए एसआईआर प्रक्रिया और बुजुर्ग की मौत के बीच किसी भी तरह के संबंध से नकार दिया है. इससे पहले भी बीजेपी ने टीएमसी के आरोपों का लगातार खंडन किया है. 

यह भी पढ़ें: MNS शिंदे से मिलाएंगे हाथ? मेयर को लेकर अटकी जंग, महाराष्ट्र में शिवसेना करेगी बड़ा खेल!