News in Brief

Border 2 Box Office Prediction: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का खुमार लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. साल 2026 की शुरुआत तेलुगु सिनेमा के लिए काफी शानदार रही है और चिरंजीवी की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिलहाल हिंदी सिनेमा को साल की पहली बड़ी हिट का अभी इंतजार है. जल्द ही बॉलीवुड एक्टर सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह एक बड़ी ओपनिंग दर्ज कर सकती है. इसके साथ ही कई बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है. माना जा रहा है कि यह सनी देओल के अब तक के करियर की बड़ी हिट साबित हो सकती है.  

‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग भारत में बुधवार से शुरू हो गई है, जबकि इससे कुछ घंटे पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग कनाडा, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया जैसे चुनिंदा विदेशी बाजारों में शुरू हो गई थी. फिलहाल दुनियाभर में फिल्म की एडवांस बुकिंग तेजी से चल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपनिंग डे के ‘बॉर्डर 2’ के दुनियाभर में लगभग 2 लाख टिकट बिक चुके हैं, Sacnilk के मुताबिक, गुरुवार सुबह 9 बजे तक फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से करीब 5.94 करोड़ रुपये की ग्रास कमाई कर ली  है. अभी अडवांस बुकिंग के लिए आज का पूरा दिन बाकी है, जो सीधा बंपर ओपनिंग की तरफ इशारा कर रहा है.

पहली बॉर्डर से कितनी अलग होगी ‘बॉर्डर 2’? सनी देओल के साथ क्यों नजर नहीं आएंगी तब्बू, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

Add Zee News as a Preferred Source

10 करोड़ के पार जा सकता कलेक्शन!
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के लिए गुरुवार सुबह बुक माय शो जैसे प्लेटफॉर्म पर लगभग 4000 टिकट प्रति घंटे की दर से बिक रही है, जो कि मंगलवार की तुलना में करीब 100 प्रतिशत ज्यादा है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जैसे-जैसे रिलीज का समय नजदीक आएगा, एडवांस बुकिंग में और तेजी देखने को मिलेगी. उम्मीद की जा रही है कि गुरुवार की आधी रात तक एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 10 करोड़ को भी पार कर सकता है. ये आंकड़ा किसी भी बड़ी बॉलीवुड रिलीज के लिए एक मजबूत संकेत माना जाता है. ब्लॉक सीट के साथ ये आंकड़ा 15 करोड़ भी हो सकता है.

69 साल का सुपरस्टार फिर एक्शन में, ‘बॉर्डर 2’ से मचाएगा गदर, देखें करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्में, सिर्फ 1 ने पार किया 100 करोड़

टूटेंगे कई रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन की बात करें तो भरे ही ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग को बेहद शानदार भले न कहा जाए, लेकिन यह हाल की कई बड़ी हिंदी फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. इसमें रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ भी शामिल है, जो रिलीज से एक दिन पहले तक एडवांस बुकिंग में 4 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई थी. इसके मुकाबले सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने उसी समय लगभग 6 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. ट्रेड पंडितों का कहना है कि फिल्म ओपनिंग डे आराम से ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. 

इतने करोड़ की हो सकती है नेट ओपनिंग 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ भारत में 32 से 35 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग कर सकती है. यह सनी देओल की एक बड़ी उपलब्धि होगी, खासकर तब जब उनकी पिछली फिल्म ‘जाट’ ने पहले दिन ही केवल 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि सनी देओल के फैनबेस के वजह से फिल्म पहले दिन ही 40 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन कर सकती है.