News in Brief

Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल के भतीजे ने खुद को गोली मारी है. इतना ही नहीं गोली लगने की वजह से भतीजे की पत्नी की मौत हो गई है. इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पति-पत्नी में हुआ विवाद
इस सनसनीखेज वारदात ने राजनीति गलियारों में भी हलचल मचा दी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पारिवारिक तनाव और रिश्तों में कड़वाहट के बीच गोहिल के भतीजे ने पहले पत्नी को मौत के घाट उतारा उसके बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी. यह वारदात अहमदाबाद के जजेस बंगलो रोड पर स्थित NRI टावर में हुई, यहां पर यशराज सिंह गोहिल और उनकी पत्नी राजेश्वरी गोहिल के बीच विवाद हुआ, बहस के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया, इसी दौरान यशराज ने पत्नी पर गोली चला दी. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को सिर्फ दो महीने हुए थे. 

हाल में ही हुआ था प्रमोशन
जानकारी ये भी है कि पत्नी को गोली मारने के बाद उन्होंने 108 एंबुलेंस पर कॅाल किया और जब मेडिकल टीम आई तो उन्होंने राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया, जैसे ही एंबुलेंस स्टाफ बाहर गया तो यशराज ने खुद को गोली मार ली जिससे उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई. यशराज गोहिल समुद्री बोर्ड में प्रथम श्रेणी के अधिकारी थे, जिनका हाल में ही प्रमोशन हुआ था. 

Add Zee News as a Preferred Source

Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्‍मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात, विषय, घटना के कारण व्‍यथित हों तो जीवन से हार मारने की कोई जरूरत नहीं. अच्‍छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार के हेल्‍पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें.