News in Brief

Krushna Abhishek Reaction: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं. गोविंदा और उनकी पत्नी अपनी पर्सनल चीजों को पब्लिक में ले आए हैं. सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. हाल ही में गोविंदा से जब इस बारे में पूछा गया तो वो भांजे कृष्णा अभिषेक का नाम भी इसमें घसीट लाए. गोविंदा ने बताया कि ‘अगर आप कृष्णा के टेलीविजन शो के फैन हैं, तो आप देखेंगे कि राइटर अक्सर उससे ऐसी बातें बुलवाते हैं, जिनसे मुझे अपमानित महसूस होता है. मैंने कई बार कृष्णा को सावधान रहने के लिए भी कहा.’ गोविंदा की इस बात पर कृष्णा ने हाल ही में रिएक्ट किया है. 

‘मैं हमेशा मामा की इज्जत करता…’
एक्टर कृष्णा अभिषेक हमेशा से अपने मामा की इज्जत करते आए हैं. वो उनके बारे में कुछ गलत नहीं बोलते हैं. जब गोविंदा के इस कमेंट के बारे में पूछा गया तो कृष्णा ने कुछ नेगेटिव नहीं बोला. कृष्णा ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया. जिसमें कृष्णा ने कहा ‘मैं गोविंदा मामा से बहुत प्यार करता हूं और उनकी इज्जत करता हूं. वो एक लेजेंड हैं और उनकी सोच नेक्स्ट लेवल की है.’

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

‘वो चीजों को अलग नजरिए…’
कृष्णा अभिषेक ने आगे बताया कि ‘हो सकता है कि यह वजह हो कि वो चीजों को अलग नजरिए से देखते हों. एक ही बात अलग-अलग लोगों को पॉजिटिव या सरकास्टिक लग सकती है. मैं इसे पॉजिटिव तरीके से लेता हूं.’

बता दें कि पहले एक बातचीत में सुनीता आहूजा ने यह साफ कर दिया था कि साल 2016 से परिवार के सभी लोगों के बीच जो रिश्ते खराब हो गए थे. वे अब ठीक हो गए हैं. कृष्णा मेरे साथ बड़ा हुआ है, विनय डंपी और मेरे जीजा के बेटे के साथ, मेरे लिए वे सब मेरे बच्चे हैं. मैंने पुरानी सारी बातों को भुला दिया है. अब मैं बस चाहती हूं कि सभी बच्चे हंसे, खेलें और हमेशा खुश रहें. मैं सभी को आशीर्वाद देती हूं.