यश राज फिल्म्स लगभग दो दशकों से ज्यादा हिंदी सिनेमा पर राज कर रहा है और एक से बढ़कर एक नए सिनेमाई अनुभव अपने दर्शकों को दे रहा है. मगर आदित्य चोपड़ा के अंडर अबतक कई ऐसी फिल्में बनाई गईं, जो स्पाई की कहानियों के आसपास घूमती हैं. इन फिल्मों में धूम सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी थीं. वहीं खबरों के मुताबिक अब इस स्पाई फिल्मों की जर्नी में उनकी पत्नी रानी मुखर्जी भी शामिल होने वाली हैं.
क्या रानी मुखर्जी भी वाईआरएफ का हिस्सा?
कुछ समय पहले फिल्म निर्माता करण जौहर ने एक कार्यक्रम के दौरान रानी मुखर्जी का इंटरव्यू लिया, जिसमें उन्होंने रानी से पूछा था कि क्या वो दोनों में से किसी भी सिनेमाई दुनिया में नजर आएंगी. मर्दानी एक्ट्रेस ने इस सवाल का जबाव देते हुए कहा, ‘मुझे याद है मैंने आपसे पूछा था, ‘रानी, उनके पास एक स्पाई यूनिवर्स है, उनके पास एक धूम दुनिया है, आप उनकी दुनिया में कब नजर आएंगी?’ और आपने पलटकर कहा था, ‘डार्लिंग, मेरी अपनी दुनिया है.’
अल्फा मेल एनर्जी से भरपूर फिल्म
रानी मुखर्जी इस इंटरव्यू में अपनी अपकमिंग फिल्म मर्दानी 3 के बारे में बात करती हैं, जिसे इस बार वाईआरएफ भी प्रमोट कर रहा है. करण जौहर ने आगे कहा, ‘आप बिलकुल सही थीं. ‘मर्दानी’ आपकी फीमेल डोमिनेटिंग पुलिस सीरीज है. ये पहली है हम सिंघम फिल्म, जासूसी सीरीज और हॉरर-कॉमेडी फिल्म की बात करते हैं. लेकिन आप एक महिला पुलिस फिल्म का लीड कर रही हैं.’ उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, ये 3 पार्ट है, जो रिलीज हो रहा है और आपने इसे चुपचाप और दमदार तरीके से निभाया है. कभी इसको प्रमोट नहीं किया. तीसरा भाग, इस दौर में, जो इतने जोश और अल्फा मेल एनर्जी से भरा है.’
फिल्म ‘मर्दानी’ रिलीज डेट
बात करें रानी की दमदार पुलिस फिल्म ‘मर्दानी’ की तो, मेकर्स ने हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया था, जिसमें एक्ट्रेस एक बार फिर से निडर और साहसी आईपीएस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही हैं. ये फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
