News in Brief

चकाचौंध से भरपूर इस इंडस्ट्री में आउटसाइडर्स के लिए जगह बनाना बेहद मुश्किल है, जिसके लिए वो अपनी आसपास की चीजों से हर रोज लड़ाई लड़ रहे होते हैं. ऐसा ही कुछ सयानी गुप्ता को भी करना पड़ा. लोअर क्लास फैमिली से अपनी किस्मत को आजमाने के लिए इस ग्लैमर की दुनिया में कदम रखना उनके लिए आसान नहीं था. कॉरपोरेट की दुनिया में अच्छी नौकरी पाने के बाद कोई उसे छोड़ना नहीं चाहता है, लेकिन अपने सपने को पूरा करने के लिए सयानी को ये फैसला लेना पड़ा. एक्ट्रेस के इस फैसले से खफा उनकी मां ने खुलकर उनका विरोध किया और अपने हाथ की नस काटने की धमकी दे दी. 

सयानी की मां ने मरने की दी धमकी
‘दिल्ली क्राइम’ की सीरीज को लेकर सयानी गुप्ता लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई हुई हैं. वहीं हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उनकी मां ने अकेले ही उन्हें पाला-पोसा है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां उनसे काफी ज्यादा क्लोज हैं. वहीं ऐसे में जब सयानी ने पुणे FTII में पढ़ने के फैसला लिया, तो उनकी मां बेहद परेशान हो गईं. एक्ट्रेस की मां नहीं चाहती थीं कि वो जॉब छोड़कर ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखें. सयानी ने इंटरव्यू में बताया कि ‘बचपन से ही, मेरी मां मुझे थिएटर रिहर्सल के लिए नहीं जाने देती थीं और मुझे मेरे कमरे में बंद कर देती थीं, यह कहते हुए कि एक्ट्रेस प्रॉस्टिट्यूट्स हैं. एक्ट्रेस के बारे में उनकी यही सोच थी.’

बेटी की जिद्द के आगे मां ने मानी हार
मां की तमाम जिद्ध और धमकियों के बाद भी सयानी नहीं रूकीं और अपने सपने को पूरा करने के लिए निकल पड़ीं. वहीं उनकी किस्मत अच्छी होने के कारण उन्हें तुरंत काम मिलने लगा और कुछ ही समय बाद को 5 फिल्मो के ऑफर मिल गए. फिल्मों में एक्टिंग करने के बाद उनकी एक्ट्रेस की मां का नजारिया बदला और उन्होंने अपनी बेटी की तारीफ की. सयानी ने बताया कि उनकी मां ने कहा, ‘अगर तुम्हें अगले दो साल यही करना है, तो कर सकती हो.’ मां के साथ देने के बाद सयानी की झोली में अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2, आयुष्मान खुराना की आर्टिकल 15, पगलैट और एक्सोन जैसी फिल्में आ गिरीं. 

Add Zee News as a Preferred Source