
Anupama Upcoming Twists: सीरियल अनुपमा में जल्द ही अनुपमा की जान खतरे में पड़ने वाली है. बताया जा रहा है कि रजनी अनुपमा की जान लेने की कोशिश करेगी, ऐसे में पराग भी एक बड़ा फैसला करेगा.
- सीरियल अनुपमा (Anupama) में अनुपमा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. अनुपमा को समझ आ चुका है कि रजनी उसका कभी भला नहीं चाह सकती. यही वजह है जो अनुपमा ने अपनी ही पक्की सहेली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, अनुपमा जैसे ही रजनी के घर से आती है वैसे ही चॉल के लोग उस पर भड़क जाते हैं. लोग अनुपमा को चॉल से बाहर निकालने की कोशिश करते हैं. ऐसे में जस्सी और सरिता ताई अनुपमा को सपोर्ट करती हैं. जस्सी और सरिता ताई के होते हुए भी अनुपमा सड़क पर रहने के लिए मजबूर हो जाती है. सीरियल अनुपमा में अनुपमा का ये हाल देखकर राही और प्रेम को भी तरस आता है. अनुपमा सबसे दावा करती है कि वो हर हालत में चॉल को बचाकर ही रहेगी. वहीं रजनी को भी अनुपमा की चाल की भनक लग जाती है. रजनी को रोकने के लिए अनुपमा भी एक प्लान बनाएगी. हालांकि अनुपमा का ये प्लान उस पर ही भारी पड़ने वाला है.
- अनुपमा का कत्ल करवाएगी रजनी
- सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे अनुपमा पुलिस में रजनी के खिलाफ शिकायत लिखवाने की कोशिश करेगी. सबूत न होने की वजह से पुलिस अनुपमा को भाव नहीं देंगे. वहीं अनुपमा और रजनी के बीच एक बार फिर से बहस होगी. इस दौरान अनुपमा दावा करेगी कि वो हर हालत में चॉल को टूटने नहीं देगी. ऐसा होते ही रजनी के कान खड़े हो जाएंगे. रजनी अनुपमा को अपने रास्ते से हटाने के लिए गुंडे हायर करने वाली है. ये लोग अनुपमा पर अचानक ही हमला कर देंगे. अनुपमा को पता भी नहीं चलेगा कि वो कब अपनी ही दुश्मन बन गई.
- पराग करने वाला है अनुपमा की मदद
- सीरियल अनुपमा में जल्द ही पराग, अनुपमा के पास पहुंच जाएगा. पराग अपनी जान पर खेलकर अनुपमा की मदद करने वाला है. पराग अनुपमा को अस्पताल लेकर जाएगा. मौत से जंग लड़ने के बाद अनुपमा जल्द ही ठीक हो जाएगी. इस दौरान बाकी लोगों को अनुपमा की हालत देखकर सदमा लग जाएगा. इतना सब होने के बाद भी अनुपमा रजनी के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाएगी. जल्द ही अनुपमा कुछ ऐसा करेगी जिसकी वजह से रजनी बुरा फंस जाएगी. रजनी के हाथ से भी अनुपमा की वजह से सत्ता जाने वाली है.
Add Zee News as a Preferred Source
