
सुबह-सुबह 6 बजते ही उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज बारिश की बूंदें गिरने लगीं. पेड़ों की पत्तियों पर हफ्तों से जमा धूल धुल गई. प्रयागराज में जिस समय संगम किनारे लोग आस्था की डुबकी लगा रहे थे, राजधानी दिल्ली, नोएडा, यूपी, हरियाणा के कुछ हिस्सों में टप-टप बारिश की बूंदें गिरने लगीं. इससे पहले तड़के ही हवा चलने लगी थी. मौसम विभाग ने आंधी के साथ बारिश का अलर्ट पहले ही दे दिया था. एक दो नहीं, कुल 9 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने अचानक करवट ली है.
मौसम विभाग के साइंटिस्ट डॉ. सुप्रित कुमार ने बताया है कि तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज यानी 23 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुछ जगहों पर भारी वर्षा, बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
खबर अपडेट हो रही है….
