Pathankaot Bomb Threat: भारत-पाक सीमा से सटे बमियाल सेक्टर में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है. सीमावर्ती गांव बहादुरपुर के पास मौजूद डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकीकॉलेज की ऑफिशियल मेल आईडी पर मिला है, जिसमें लिखा गया है कि अगर 26 जनवरी 2026 को तिरंगा झंडा फहराया गया तो कॉलेज को उड़ा दिया जाएगाय
कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी
धमकी मिलते ही कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत छात्राओं की छुट्टी कर दी और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कॉलेज को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया. डॉग स्क्वाड और सर्च टीम कॉलेज के कोने-कोने की तलाशी ले रही है, वहीं आसपास के इलाकों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. DSP सुखजिंदर कुमार ने बताया कि कॉलेज की ऑफिशियल मेल पर एक थ्रेड के जरिए धमकी वाला ईमेल आया है, सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की हर एंगल से जांच जारी है.
ये भी पढ़ें- NCP-शिवसेना के बीच फंसी BJP, क्या अजित पवार की पार्टी का हो गया गेम ओवर? महाराष्ट्र में उलझा सियासी समीकरण
अबतक कई स्कूलों को मिली धमकी
बता दें कि पंजाब में नवंबर 2025 से अबतक कई बार स्कूलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं. पिछले 2 महीनों में अबतक इससे संबंधित कई धमकी भरे ईमेल और संदेश भी सामने आ चुके हैं. इसका सबसे ज्यादा असर पटियाला,जलंधर, मोगा, लुधियाना और अमृतसर के स्कूलों में देखा गया है. इसके अलावा गुरदासपुर समेत मुक्तसर साहिब के DC ऑफिस को भी ऐसे कई मैसेज मिल चुके हैं.
ये भी पढ़ें- ‘भाषण दे रहे थे आर्मी चीफ और तभी DGMO…’, जनरल द्विवेदी को कैसे मिली थी पहलगाम हमले की खबर, खुद बताई उस दिन की कहानी
जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि अधिकतर ये धमकियां खालिस्तान समर्थक या आतंकी के नामों से भेजी जाती हैं. इनमें जिनमें राष्ट्रगान न गाने या कार्यक्रम न करने की धमकी दी जाती है. धमकियों के कारण हर बार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्रों और कर्मचारियों को स्कूल से बाहर निकाल दिया जाता है. इसके बाद बम निरोधक दस्ते तलाशी लेते हैं और कोई विस्फोटक भी नहीं मिलता है. पुलिस भी डिग्री कॉलेज में बम की धमकी को देखते हुए कॉलेज कैंपस पहुंचकर जांच कर रही है.
