News in Brief

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से काफी नाम कमाया है. हालांकि, अब वह मूवीज में काम नजर आती हैं. फिलहाल, इन दिनों महिमा चौधरी की 18 साल की बेटी अरियाना चौधरी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. उनके फोटोज और वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं. एब बार फिर अरियाना चौधरी अपनी महिमा चौधरी के साथ स्पॉट हुई हैं. मां-बेटी को साथ में देखते ही पैप्स के कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए. महिमा चौधरी और अरियाना चौधरी का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है और लोग रिएक्शन दे रहे हैं. 

महिमा चौधरी और अरियाना चौधरी को लेकर आए रिएक्शन
महिमा चौधरी और अरियाना चौधरी का वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में आ देख सकते हैं कि महिमा चौधरी रेड कलर की साड़ी और अरियाना चौधरी ने व्हाइट कलर का सूट पहना था. दोनों ने साथ में पैप्स को जमकर पोज दिए और उन्हें खुश कर दिया. इसके बाद मां-बेटी का वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खुश कर रहा है और वो प्यारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘छोटी महिमा मां से भी ज्यादा खूबसूरत है.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘बधाई हो इंडिया की नई क्रश लॉन्च हो चुकी है महिमा जी की डॉटर.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘कोई बिना सर्जरी के सुंदर है बॉलीवुड में.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘ये तो गुड़िया की तरह लग रही है.’

महिमा चौधरी का फिल्मी करियर
महिमा चौधरी ने साल 1997 में फिल्म ‘परदेश’ से अपना करियर शुरू किया था. इसके बाद वह ‘दाग द फायर’, ‘धड़कन’, ‘दीवाने’, ‘खिलाड़ी 420’, ‘लज्जा’, ‘दिल है तुम्हारा’, ‘एलओसी कारगिल’ जैसी मूवीज में नजर आई हैं. हालांकि, महिमा चौधरी अब फिल्मों में काम कर रही हैं. एक्ट्रेस पिछली बार साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ में नजर आई थीं. इसमें उनके साथ एक्टर संजय मिश्रा थे. महिमा चौधरी का करियर करीब तीन दशक का हो गया है. उन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग दोनों से फैंस का दिल जीता है. महिम चौधरी ने साल 2006 बॉबी मुखर्जी के साथ शादी की और साल 2007 में बेटी अरियाना चौधरी का जन्म हुआ.