News in Brief

India president flag history: भारत के राष्ट्रपति के पास कभी एक अलग झंडा हुआ करता था. बहुत कम लोग आज इस बात को जानते हैं. यह झंडा तिरंगे से अलग दिखता था. नीले रंग वाले हिस्से पर अशोक स्तंभ बना होता था. यह झंडा राष्ट्रपति की मौजूदगी का प्रतीक माना जाता था. जब राष्ट्रपति किसी कार्यक्रम में जाते थे, या राष्ट्रपति भवन में होते थे. तब यह झंडा फहराया जाता था. इसका मकसद यह बताना था कि देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद उस जगह पर मौजूद है. यह परंपरा ब्रिटिश दौर से चली आ रही थी. जब गवर्नर जनरल के पास भी अपना अलग झंडा होता था. आजादी के बाद उसी परंपरा को राष्ट्रपति पद के लिए जारी रखा गया था.

कब अपनाया गया था?
इस झंडे को राष्ट्रपति का स्टैंडर्ड कहा जाता था. इसे 1950 में संविधान लागू होने के बाद अपनाया गया. इसमें नीले रंग पर सुनहरे रंग का अशोक स्तंभ बना होता था. नीचे सत्यमेव जयते लिखा रहता था. यह झंडा राष्ट्रपति की कार पर लगाया जाता था. उनके विमान और ट्रेन पर भी फहराया जाता था. राष्ट्रपति भवन और जहां-जहां राष्ट्रपति ठहरते थे. वहां भी यह झंडा लगाया जाता था. इसका मतलब यह था कि राष्ट्रपति उस स्थान पर मौजूद हैं. ये एक तरह से पद की पहचान और गरिमा का प्रतीक था.

कैसा था झंडा?
भारत के राष्ट्रपति के पुराने झंडे में चार भाग थे. पहले भाग में अशोक स्तंभ यानी भारत का राज्य प्रतीक था, जो एकता का प्रतीक माना जाता था. दूसरे भाग में महाराष्ट्र के अजंता की गुफाओं की 5वीं सदी की पेंटिंग से एक जीवंत भारतीय हाथी था, जो धैर्य और शक्ति का प्रतिनिधित्व करता था. तीसरे भाग में दिल्ली के 17वीं सदी के लाल किले से एक तराजू था, जो न्याय और अर्थव्यवस्था को दर्शाता था. चौथे भाग में उत्तर प्रदेश के सारनाथ से एक भारतीय कमल का फूल था, जो समृद्धि का प्रतीक था.

Add Zee News as a Preferred Source

समय के साथ इस झंडे को लेकर सवाल उठने लगे. कई लोगों को लगा कि एक अलग झंडा राष्ट्रपति को बाकी नागरिकों से अलग और विशेष दिखाता है. जबकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है. यहां सभी नागरिक बराबर हैं. राष्ट्रपति देश के प्रथम नागरिक होते हैं. लेकिन वे भी संविधान के दायरे में ही काम करते हैं. कुछ लोगों ने कहा कि अलग झंडा रखने से विदेशी शासन से जुड़ा हुए सोच की झलक मिलती है. क्योंकि ब्रिटिश शासन में शासकों के लिए अलग प्रतीक होते थे. आजाद भारत में ऐसी परंपराओं की जरूरत नहीं होनी चाहिए.

अलग झंडा रखने की जरूरत नहीं!
 15 अगस्त 1971 से राष्ट्रपति ने इसे बंद कर दिया और उस दिन से वे राष्ट्रीय ध्वज का ही उपयोग करने लगे. सरकार और राष्ट्रपति सचिवालय का कहना था कि एक ही राष्ट्रीय ध्वज सभी के लिए पर्याप्त है. राष्ट्रपति भी उसी तिरंगे के सम्मान के पात्र हैं. अलग झंडा रखने की जरूरत नहीं है. इससे राष्ट्रपति पद की गरिमा कम नहीं होती. बल्कि यह दिखाता है कि राष्ट्रपति भी उसी संविधान और उसी ध्वज के तहत काम करते हैं. यह फैसला सादगी और समानता की भावना को मजबूत करता है.

ये भी पढ़ें: चेरनोबिल में फिर मंडराया मौत का साया! रूसी हमले के बाद न्यूक्लियर प्लांट की बिजली गुल, क्या टल गया 1986 जैसा महाविनाश?