)
दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ आज से दो साल पहले रिलीज हुई थी, जिसमें दोनों कलाकार पहली बार स्क्रीन पर एक साथ नजर आए थे. इस फिल्म में इन दो स्टार्स के साथ अनिल कपूर भी नजर आए थे. तीन बड़े स्टार्स होने के बाद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज कमाई की थी. वहीं फिल्म के दो साल पूरे होने पर अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने फिल्म की फोटो शेयर कर एक लंबा कैप्शन लिआ है.
‘फाइटर’ के दो साल पूरे
अनिल कपूर ने ‘फाइटर’ फिल्म की फोटो शेयर कर लिखा, ‘दो साल बाद भी फाइटर ऊंचाइयों पर उड़ रही है. उन यादों के लिए बहुत ज्यादा आभार, जो स्क्रीन के फेड होने के बाद भी लंबे समय तक रहती हैं. कुछ सफर रिलीज के साथ खत्म नहीं होते… यह उस भावना, उन लोगों और उस प्यार के लिए है जो इसे जिंदा रखता है.’ ‘फाइटर’ को देश की पहली एरियल एक्शन फिल्म माना जाता है, जो इंडियन एयरफोर्स के जांबाज पायलटों की बहादुरी, टीमवर्क और चुनौतियों पर बेस्ड है. फिल्म में एक्शन, भावनाएं और देशभक्ति का शानदार मिक्चर है. ये दर्शकों को हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस और पायलटों के व्यक्तिगत संघर्ष से जोड़ती है.
फिल्म के बारे में
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी कहानी को भी उन्होंने ही लिखा है. ‘फाइटर’ 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे बड़े पर्दे पर देखने का मजा दर्शकों ने खूब लिया. अनिल कपूर के साथ फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं. फिल्म में ऋतिक रोशन ने शमशेर ‘पैटी’ पठानिया का किरदार निभाया, जो एक बहादुर और रिस्क लेने वाले स्क्वाड्रन लीडर है. दीपिका पादुकोण ने मिनल ‘मिनी’ राठौर का किरदार किया, जो एक कुशल महिला फाइटर पायलट हैं.
अनिल कपूर का किरदार
अनिल कपूर ने ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह ‘रॉकी’ का किरदार निभाया है. वह एक अनुभवी और सख्त कमांडिंग ऑफिसर हैं, जो टीम को लीड करते हैं और मुश्किल हालात में फैसले लेते हैं. उनका किरदार फिल्म में मेंटर और गाइड की भूमिका निभाता है, जो युवा पायलटों को इंस्पायर्ड करता है. अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन के अलावा फिल्म में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और आरिफ खान भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.
