
AIMIM Mumbra Sahar Sheikh Latest Statement: बीएमसी चुनाव में पार्षद का चुनाव जीतने के बाद ‘पूरे मुंब्रा को हरा कर देने’ का बयान देने वाली AIMIM नेता सहर शेख ने एक बार फिर पलटी मारी है. उन्होंने कहा कि इस मुल्क में हम मुसलमानों का खून भी शामिल है. ये किसी के बाप का हिंदुस्तान नहीं है.
सहर यूनुस शेख ने कहा, ‘कई लोग मेरे पहले के बयान का विरोध करते हुए पाकिस्तान जाने की बात कर रहे हैं. लेकिन हम भारतीय मुसलमान हैं और यह हमारा मुल्क है.कोई भी व्यक्ति हमें कहीं जाने की बात नहीं कह सकता.’
‘मेरे पहले के बयान को अधूरा दिखाया गया’
AIMIM ने कहा, ‘मेरे पहले के बयान की क्लिप काटकर गलत तरीके से चलाया गया. मीडिया ने पूरी बात नहीं दिखाई. इस बात को मुंब्रा के सब लोग समझ रहे हैं. कई हिंदुओं ने मेरे पास आकर उसका समर्थन भी किया है.’
सहर शेख ने आरोप लगाया, ‘वे मेरे भाषण का एक हिस्सा वायरल करके चाहते थे कि मुंब्रा के लोग भड़क जाएं. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. यहां के लोग समझदार हैं. मुंब्रा में हिंदू और मुस्लिम सब मिलकर आपसी सद्भाव से रहते हैं. वे भड़काने वालों के उकसावे में नहीं आए.’
‘किसी के बाप का मुसलमान थोड़े ही है’
राहत इंदौरी का शेर सुनाकर तंज कसते हुए सहर शेख ने कहा, ‘इस मिट्टी में हम मुसलमानों का भी खून शामिल है. यह किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़े ही हैं.’
बताते चलें कि सहर शेख पहले एनसीपी (शरद पवार गुट) में शामिल थीं. लेकिन जब वहां से टिकट नहीं मिला तो पाला बदलकर ओवैसी की पार्टी में आ गईं. चुनाव जीतने के बाद सहर शेख ने आपत्तिजनक भाषण देते हुए कहा था, ‘पूरे मुंब्रा को हरे रंग में रंग देंगे.’
#WATCH | Mumbra | AIMIM corporator Sahar Yunus Shaikh says, “…We are Indian muslims and no one can tell us where we have to go. This is our country…Hindus and muslims live in harmony in Mumbra…The public is aware and many Hindus have also come in support of me, as in many… pic.twitter.com/hJgDtvwt1Y
— ANI (@ANI) January 24, 2026
नोटिस मिलने के बाद मांगी थी माफी
अब यह हरा रंग इस्लाम के लिए इस्तेमाल किया गया था या ओवैसी की पार्टी के लिए. यह स्पष्ट नहीं हो पाया. लेकिन इस बयान को आपत्तिजनक मानते हुए सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई थी.
‘मुंब्रा को हरा बना देंगे’ वाली AIMIM पार्षद सहर शेख की उड़ी नींद, कानूनी तलवार लटकी तो मांग ली माफी
इसके बाद बीजेपी नेता किरीट सोमैया की शिकायत पर पुलिस ने सहर शेख को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा. जिसके बाद शेख ने कानून का शिकंजा फंसता देख थाने में लिखित में माफीनामा जमा करवा दिया. हालांकि अब फिर से इंदौर के शेर के बहाने उन्होंने फिर से हिंदुओं पर तंज कस दिया है.
