
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में बीजेपी उपाध्यक्ष के एक बयान पर घमासान मचा है. टीएमसी ने वीडियो जारी करते हुए बीजेपी नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. दावा है कि बीजेपी नेता संजय दास ने विधानसभा की ‘पोरिबोर्तन सभा’ में पूर्व BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की मौजूदगी में ममता बनर्जी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है. वीडियो में दास समेत अन्य BJP नेताओं को घोष को तलवार देते हुए देखा जा सकता है.
क्या बोले दास?
टीएमसी द्वारा शेयर वीडियो में दास सीएम बनर्जी के खिलाफ असंसदीय शब्द कहते हुए और उनका सिर कलम करने की बात कहते दिखे. TMC ने कहा है कि BJP नेता का ये बयान लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई महिला मुख्यमंत्री की हत्या के लिए किया गया सार्वजनिक आह्वान है. ऐसे में उनपर पुलिस कार्रवाई होनी चाहिए. दास वीडियो में एक जगह कह रहे हैं- यह बूढ़ी … पश्चिम बंगाल पर राज कर रही है. इसका सिर खड़ग से काट देना चाहिए.’
क्या बंगाल यही ‘पोरिबोर्तन’ चाहता है: TMC
TMC नेता ने आगे कहा, क्या बंगाल यही ‘पोरिबोर्तन’ चाहता है? महिलाओं को धमकाया जा रहा है, हिंसा को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है. मंच से मॉब लिंचिंग वाली भाषा को बीजेपी के लोग नॉर्मल बता रहे हैं.’
When the Prime Minister of the country himself normalises misogyny by catcalling an elected Chief Minister with “Didi, O Didi,” it’s no surprise that other @BJP4India leaders feel licensed to descend into outright criminality.
At BJP’s “Poriborton Sabha,” their Vice President of… pic.twitter.com/fj1UYd5Clt
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) January 24, 2026
बीजेपी ने दिया जवाब
अपने नेता को घिरता देख बीजेपी नेता सतरूपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल नेताओं की हिंसक पृवत्ति को बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता ने देखा है. टीएमसी नेता खुले आम बीजेपी नेताओं को पेड़ों से बांधकर पीटते हैं. टीएमसी की छत्रछाया में पलने वाले गुंडों ने कई बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की है. नेताओं को पीटा है. ऐसे रक्त चरित्र वाली पार्टी का बीजेपी पर ऐसे आरोप लगाना शोभा नहीं देता है. यह कुछ और नहीं बल्कि TMC नेताओं द्वारा BJP नेताओं के बारे में कही जा रही बातों का रिएक्शन है. हालांकि उन्होंने आगे साफ किया कि वो संजय दास के बयान का सपोर्ट नहीं करती हैं और पार्टी लीडरशिप उन्हें ऐसे बयानों के लिए सावधान करेगा.
कोलकाता में झड़प
कोलकाता में रविवार शाम को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल बीजेपी के समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई. यह घटना राजधानी के बेहाला इलाके में हुई है. बताया जा रहा है कि इस दौरान अस्थायी रूप से बनाए गए मंच पर भी आग लगा दी गई. हालांकि फायर ब्रिगेड ने समय रहते हुए आग पर काबू पा लिया.
