News in Brief

India-EU historic free trade deal: यूरोपीय संघ की प्रमुख यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने कहा है कि एक सफल भारत दुनिया को अधिक स्थिर, समृद्ध और सुरक्षित बनाता है. यह बयान उन्होंने भारत और यूरोपीय संघ के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड समझौते से पहले दिया है.

वॉन डेर लेयन भारत में तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. उन्होंने 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया. यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा भी मुख्य अतिथि थे. वॉन डेर लेयन ने कहा कि भारत में रहकर यह उनके लिए जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है. उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखा कि सफल भारत से सभी देशों को लाभ मिलेगा.

Add Zee News as a Preferred Source