News in Brief

Shashi Tharoor: कांग्रेस से दूरी की अटकलों के बीच दुबई में CPI(M) के नेताओं से मुलाकातों को लेकर शशि थरूर की चुप्पी ने राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज कर दी हैं. दुबई में एक साहित्य उत्सव में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद थरूर ने इन सवालों पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया, जिससे उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें और गहरी हो गईं. 

घरेलू राजनीति पर टिप्पणी करना उचित नहीं: थरूर

पत्रकारों से बातचीत में थरूर ने कहा कि उन्होंने दुबई की उड़ान के दौरान ऐसी खबरें देखी हैं, लेकिन विदेश में रहते हुए घरेलू राजनीति पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा. उनका यह संयमित और रहस्यमय जवाब तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर की राजनीतिक निष्ठा को लेकर चल रही चर्चाओं को और हवा देता नजर आया.

Add Zee News as a Preferred Source

इन अटकलों की पृष्ठभूमि में कांग्रेस नेतृत्व से थरूर की नाराजगी को अहम कारण माना जा रहा है. हाल ही में कोच्चि में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा उनके योगदान की अनदेखी किए जाने और केरल कांग्रेस नेतृत्व द्वारा उन्हें लगातार दरकिनार किए जाने की चर्चाएं सामने आई थीं. पार्टी के भीतर इस उपेक्षा ने थरूर के भविष्य को लेकर कयासों को जन्म दिया है.

ये भी पढ़ें: TMC के विधायक ने कर दी ऐसी बात, चुनाव से पहले टेंशन में आई CM ममता, सियासी हलचल हुई तेज

इस बीच, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) की ओर से इन खबरों पर औपचारिक प्रतिक्रिया भी आई है. एलडीएफ संयोजक टीपी रामकृष्णन ने शशि थरूर के साथ किसी भी तरह की बातचीत या मुलाकात की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सीपीआई(M) और वाम मोर्चा अपने राजनीतिक मंच से जुड़ने के इच्छुक व्यक्तियों, समूहों या दलों का स्वागत करने के लिए हमेशा खुले हैं. फिलहाल थरूर की चुप्पी और एलडीएफ का सतर्क रुख, दोनों ही संकेत देते हैं कि यह मामला फिलहाल अटकलों के स्तर पर है.