News in Brief

Border 3 Big Update: सनी देओल (Sunny Deol) की एक्शन वॉर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गदर मचाया है कि फिल्म इस साल की पहली हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन गई है. इस मूवी ने तीन दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 121 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ये 26 जनवरी को और भी बड़ा धमाका कलेक्शन में कर सकती है. फिल्म की धमाकेदार गर्जना के बाद मूवी के मेकर्स ने इस फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर ऐसा हिंट दिया कि उनका बयान लोगों का ध्यान खींच रहा है.

‘बॉर्डर 3’ पर ये क्या कह गए?

दरअसल, बॉर्डर फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है जबकि प्रोड्यूस कई लोगों के साथ मिलकर भूषण कुमार ने किया.हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अनुराग और भूषण ने ‘बॉर्डर 2’ को लेकर बात की. इन दोनों ने कहा कि हम लोग ज्वाइंट वेंचर कर रहे हैं एक दूसरे की कंपनी के साथ वो डायरेक्ट कर रहे हैं जो नया है. सही वक्त पर ‘बॉर्डर 3’ आ सकती है. 

Add Zee News as a Preferred Source

भूषण कुमार का जवाब

ऐसे में जब इनसे पूछा गया कि क्या ‘बॉर्डर 3’ आएगी? इसका जवाब देते हुए भूषण कुमार ने कहा- ‘बिल्कुल…ये एक बड़ी फ्रेंचाइजी है. अनुराग ने इस पर काफी मेहनत की है. अगर आप 30 साल बाद भी किसी चीज को वापस लाने में सक्सेसफुल रहे और खूब प्यार मिल रहा है…तो बिल्कुल हम लोग इसे आगे लेकर जाएंगे.’

 

1997 में आई थी ‘बॉर्डर’

जेपी दत्ता की फिल्म ‘बॉर्डर’  1997 में आई थी. इस फिल्म की कहानी से लेकर गीत और किरदार लोगों के जहन में बस गए.जिसके बाद इस फिल्म का सीक्वेल साल 2026 में पर्दे पर ‘बॉर्डर 2’ के जरिए उतारा गया. जिसका डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया. इसमें सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी हैं. ये फिल्म थिएटर में 23 जनवरी को रिलीज हुई थी.