News in Brief

Republic Day 2026: पूरा देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. देश के सभी राज्यों में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर पूरी दुनिया ने भारत की ताकत की झलक देखी. हजारों की संख्या में कर्तव्यपथ के पास पहुंचे लोग इसके साक्षी बने. इस बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है.

दरअसल, मुंबई के नित्यानंद नगर के इलाके में कुछ ऐसा हुआ, जिसको स्वीकार नहीं किया जा सकता है. यहां पर कुछ बच्चों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर एक खास झंडा वंधन कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान वह तिरंगा रैली भी निकाल रहे थे. तभी कुछ अराजक तत्वों ने इन छोटे-छोटे बच्चों की तिरंगा रैली का विरोध किया और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की.

जानिए पूरा मामला 

Add Zee News as a Preferred Source

बताया जा रहा है कि ये पूरा घटनाक्रम मुंबई के नित्यानंद नगर के इलाके का है. यहां पर छोट-छोट बच्चे झंडा बंधन कार्यक्रम का आयोजन कर रहे थे, इसके बाद उन्होंने एक झंडा रैली निकाला. इसी दौरान कार्यक्रम वाले स्थान पर कुछ अराजक तत्व पहुंचे और बच्चों को धमकाया और धक्का-मुक्की भी की. आरोप है कि इन अराजक तत्वों ने बच्चों के साथ गाली-गलौच की और उनको जान से मारने की धमकी भी दी. 

स्थानीय लोगों ने क्या कहा? 

गौरतलब है कि स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर हैरान करने वाला दावा किया है. उनका कहना है कि यह भीड़ बाहर से इस इलाके में आती है और झगड़ा बढ़ने लगता है. स्थानीय लोगों के अनुसार, उस भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने कहा कि यहां झंडा वंदन करने की जरूरत नहीं है. विवाद बढ़ने के बाद पूरा मामला पुलिस में ले जाया गया. 

यह भी पढ़ें: सियाचिन के ‘रक्षक’ और लद्दाख के ‘सिकंदर’! जब ऊंटों और शिकारी बाज ने कर्तव्य पथ पर भरी हुंकार; देखें सेना की अनदेखी ताकत