Salman Khan Latest Video: सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो बहन अर्पिता के दोनों बच्चों संग दिखाई दिए. इस वीडियो में वो ‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म का ‘मातृभूमि’ गाना प्ले किया हुआ है और वो खुद भी इस गाने को गुनगुनाते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो पल भर में वायरल हो गया.
सलमान गुनगुना रहे गाना
ये वीडियो सलमान खान ने अपने घर में रिकॉर्ड किया है. जिसमें वो दोनों बच्चों संग चिलिंग मूड में नजर आ रहे हैं. सलमान खान वीडियो में ना केवल गाना गुनगुना रहे हैं बल्कि दोनों बच्चों को इस मूवी के गाने का वीडियो भी दिखा रहे हैं. इस वीडियो को शेयर कर खान साहब ने लिखा- ‘मातृभूमि.’
आते ही चार्ट में चढ़ा गाना
24 जनवरी को रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ गाना बहुत कम समय में लोगों का पसंदीदा गाना बन गया है. इस इमोशनल गाने में सलमान खान चित्रांगदा सिंह और दो बच्चों संग नजर आ रहे हैं. इस गाने को म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया और आवाज अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने दी. गाने का म्यूजिक सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज हुआ है. ‘बैटल ऑफ गलवान’ सलमा खान द्वारा निर्मित और अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित फिल्म है. ये 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
2 घंटा 6 मिनट की वो फिल्म,जिसने 2026 में आते ही हिला दिया OTT, तिल-तिल करके औरतों को शिकार बना रहा दरिंदा, 36 घंटे में बनी नंबर 1
आखिरी बार 2023 में दिखे थे स्क्रीन पर
सलमान खान इससे पहले साल 2023 में ‘किसी का भाई किसी की जान’ मूवी में नजर आए थे. इस मूवी से काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म मल्टीस्टारर होने के बाद भी बुरी तरह पिट गई. इसी साल सलमान की ‘टाइगर 3’ भी आई थी. फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया था. लेकिन, वो सक्सेस नहीं मिल पाई जो दोनों पहले पार्ट को मिली थी.
