News in Brief

Jammu and Kashmir News: ज़ी न्यूज़ के चीफ़ स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट खालिद हुसैन को UT अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया. उनको यह सम्मान पत्रकारिता में उनके बेहतरीन काम के लिए जम्मू और कश्मीर सरकार की तरफ से दिया गया है. सीनियर पत्रकार सैयद खालिद हुसैन जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के रहने वाले हैं और उन्होंने पूरे भारत में मल्टी लैंग्वेज पत्रकारिता में 25 वर्ष काम किया है.

खालिद हुसैन ने अपने करियर की शुरुआत 2001 में DD न्यूज के साथ की थी. जिसके बाद उन्होंने भारत में इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता के कई बड़े मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है. खालिद हुसैन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा वह बहुत ज्यादा सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि उनके काम को पहचान मिली है. इस सम्मान के लिए खालिद हुसैन ने सिलेक्शन कमेटी के सभी सदस्यों को धन्यवाद भी किया है.

इसलिए मिला सम्मान
आपको बता दें कि हुसैन को यह अवार्ड मुश्किल हालात में काम करते हुए दिखाए गए अटूट समर्पण, प्रोफेशनलिज़्म और नैतिक रिपोर्टिंग के लिए दिया गया है. हुसैन ने सालों की कड़ी मेहनत, ईमानदारी और हिम्मत से केंद्र शासित प्रदेश में पत्रकारिता की नैतिकता के स्तंभों को मजबूत किया है. क्योंकि इस क्षेत्र में पत्रकारिता के लिए न सिर्फ प्रोफेशनल काबिलियत बल्कि सहनशक्ति और जिम्मेदारी की भी जरूरत होती है. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: A++ श्रेणी के आतंकी के पिता ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

11 पत्रकारों को किया सम्मानित

हुसैन ने कहा, ये सम्मान युवा मीडिया प्रोफेशनल्स को सच्ची और लोगों पर केंद्रित पत्रकारिता के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे. खालिद हुसैन को जम्मू कश्मीर के 11 अन्य जाने-माने पत्रकारों के साथ सम्मानित किया गया.