Rahul Gandhi Patka Controversy: राष्ट्रपति भवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित ‘एट होम रिसेप्शन’ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पहनावे को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. भाजपा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने उत्तर-पूर्वी राज्यों की सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक पारंपरिक पटका को पहनने से इनकार किया, जिसे पार्टी ने अपमानजनक और बेहद असंवेदनशील करार दिया है.
भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
भाजपा के सूचना एवं प्रौद्योगिकी प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया मंच X पर दावा किया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दो बार याद दिलाने के बावजूद राहुल गांधी ने पटका नहीं पहना. मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूरोपीय संघ के नेताओं और विदेशी राजनयिकों सहित अन्य सभी अतिथियों ने सम्मान और समावेश के प्रतीक के रूप में पारंपरिक उत्तर-पूर्वी पटका पहना था. उन्होंने कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए राहुल गांधी की बिना पटका वाली तस्वीर भी पोस्ट की.
At today At-Home Reception at Rashtrapati Bhawan, the theme proudly celebrated the North-East.
From the Prime Minister to E.U. leaders and foreign envoys, all guests wore the traditional North-Eastern Patka as a mark of respect and inclusion.
Only Rahul Gandhi chose not to… pic.twitter.com/AhTlLb5Mzh
— Amit Malviya (@amitmalviya) January 26, 2026
इस मुद्दे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए इसे उत्तर-पूर्व के प्रति बार-बार दिखाई जाने वाली असंवेदनशीलता बताया. उन्होंने कहा कि इसी रवैये के कारण कांग्रेस ने हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ खोई है. सरमा ने राहुल गांधी से बिना शर्त माफी की मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर विदेशी गणमान्य व्यक्तियों तक सभी ने पटका पहना, जबकि राहुल गांधी अकेले इससे अलग नजर आए. इसके जवाब में कांग्रेस ने पलटवार किया. पार्टी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उसी कार्यक्रम की एक तस्वीर साझा करते हुए दावा किया कि वे भी पटका पहने नहीं दिख रहे हैं.
ये भी पढ़ें: क्या पाला बदलने वाले हैं थरूर! CPI-M से चल रही बातचीत के सवाल पर कांग्रेस नेता ने फिर साधी चुप्पी
कांग्रेस ने भी दिया जवाब
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री सरमा से सवाल किया कि क्या वे राजनाथ सिंह से भी माफी की मांग करेंगे या भाजपा की रणनीति केवल बेतुके मुद्दों को उठाने तक सीमित है.
Hey @himantabiswa, will you seek an apology from @rajnathsingh ji too?
Or your entire strategy to fight anti incumbency is to pick up such non issues? https://t.co/oEiqJakWuh pic.twitter.com/qE189gxqb8— Pawan Khera (@Pawankhera) January 26, 2026
कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने भाजपा पर आरोप लगाया कि राहुल गांधी को निशाना बनाना महज बदनाम करने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार किसी न किसी बहाने से विपक्ष पर आरोप लगाती रहती है और इससे उसकी मानसिकता में बदलाव की कमी साफ झलकती है.
