Free Trade Agreement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में 16वें भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) शिखर सम्मेलन की आज मेजबानी करेंगे. इस पहले आज पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हाल ही में हुआ बड़ा समझौता दोनों पक्षों के लिए नए अवसर लाएगा. उन्होंने इसे दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच साझेदारी का बेहतरीन उदाहरण बताते हुए कहा कि यह समझौता वैश्विक GDP का 25 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार का एक-तिहाई हिस्सा दर्शाता है.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says, “Yesterday a big agreement was signed between the European Union and India. People are calling this the mother of all deals. This agreement will bring major opportunities for the public in India and Europe. This is a perfect example of… pic.twitter.com/Tgyzmliyok
— ANI (@ANI) January 27, 2026
Add Zee News as a Preferred Source![]()
पीएम मोदी ने बताया कि यह समझौता लोकतंत्र और कानून के शासन के प्रति साझा प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है. उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ यह फ्री ट्रेड एग्रीमेंट ब्रिटेन और EFTA के समझौतों को भी पूरा करेगा. प्रधानमंत्री ने देशवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और इसे भारत और यूरोप के लोगों के लिए बड़े मौके लाने वाला करार दिया.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says, “This agreement empowers our shared commitment towards democracy and rule of law. This Free Trade Agreement with the European Union will also complement Britain and EFTA’s agreements…I congratulate the people of the nation for this”… pic.twitter.com/30d2fYMxAc
— ANI (@ANI) January 27, 2026
ट्रेड डील से मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि EU के साथ इस ट्रेड डील से मैन्युफैक्चरिंग को बहुत बड़ा बढ़ावा मिलेगा और सर्विस सेक्टर का भी विस्तार होगा.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says, “…Manufacturing will get a huge boost from this trade deal with the EU, and the services sector will also expand. The Free Trade Agreement will boost the confidence of every investor and businessman to invest in India…”
Source: DD) pic.twitter.com/aBwnRpVZrR
— ANI (@ANI) January 27, 2026
पीएम मोदी ने कहा कि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भारत में निवेश करने के लिए हर इन्वेस्टर और बिजनेसमैन का आत्मविश्वास बढ़ाएगा. इस बीच आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय राजधानी में 16वें भारत-यूरोपीय संघ (EU) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे, जिसमें यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा भारत और ईयू के बीच अब तक के सबसे बड़े व्यापार समझौते की घोषणा करेंगे, जिसे ‘सभी समझौतों की जननी’ कहा जा रहा है.
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के अनुसार, भारत और यूरोपीय संघ के बीच लंबे समय से चल रही मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की बातचीत पूरी हो चुकी है. इस समझौते के पूरा होने की आधिकारिक घोषणा 16वें भारत-ईयू शिखर सम्मेलन में की जाएगी.
