News in Brief

India eu trade deal: भारत-यूरोपीय संघ के बीच एक बड़ी फ्री ट्रेड डील होने वाली थी. जिस समझौते पर आज हैदराबाद में प्रेस कान्फ्रेस के दौरान चर्चा हुआ है. जिसमें उर्सुला वॉन डेर लेयेन, एंटोनियो कोस्टा और PM मोदी मौजूद थे. इस डील को मदर ऑफ ऑल डील कहा जा रहा है. प्रेस से बातचीत के दौरान एंटोनियो कोस्टा ने अपना इंडियन पासपोर्ट दिखाया है. जिसपर पीएम मोदी हसते हुए नजर आ रहे थे.

कौन हैं एंटोनियो कोस्टा, क्या है उनका भारत से रिलेशन?
एंटोनियो कोस्टा 2024 में यूरोपीयय परिषद के पहले अध्यक्ष बने हैं जो किसी अल्पसंख्यक समुदाय से हैं. बात रही कि वो भारत से कैसे कनेक्टेड हैं तो उनके दादा गोवा से थे, जबकि उनकी दादी फ्रांसीसी-मोजाम्बिक मूल की थीं. नवंबर 2015 से अप्रैल 2024 तक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री थे. उस समय उन्होंने अफ्रीका, एशिया और दक्षिण अमेरिका के नेताओं के साथ मजबूत और करीबी कूटनीतिक सबंध बनाएं थे.

अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने मंगलवार को भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की बातचीत के समापन के दौरान कहा कि वह भी एक ओवरसीज भारतीय नागरिक हैं. उन्होंने मीडिया को अपना OCI कार्ड दिखाते हुए यह बात कही. कोस्टा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि हम अपने व्यापार, सुरक्षा और लोगों के बीच संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, “हम दो अरब लोगों के लिए एक बड़ा बाज़ार बना रहे हैं.” कोस्टा ने यह भी जोड़ा कि व्यापार एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक संतुलक और आर्थिक विकास का आधार है.

Add Zee News as a Preferred Source

भारत-यूरोपीय संघ की फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत यूरोपीय वाइन अब भारत में सस्ती कीमतों पर उपलब्ध होंगी. एक अधिकारी के अनुसार, इस समझौते के तहत भारत यूरोपीय वाइन पर आयात शुल्क में छूट देगा. समझौते के अनुसार, महंगी यूरोपीय वाइन पर लगने वाला शुल्क 150% से घटाकर 20% कर दिया जाएगा. वहीं, 2.5 यूरो से कम कीमत वाली वाइन पर कोई शुल्क छूट नहीं दी जाएगी. 

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष वोन डर लेयेन ने मंगलवार को कहा कि भारत और EU ने इतिहास रचते हुए मदर ऑफ ऑल डील हासिल की है. उन्होंने बताया कि दोनों देशों की नौसेनाएं समुद्री डकैती से निपटने के लिए संयुक्त अभ्यास करेंगी. FTA वार्ता पूरी होने के बाद मीडिया से बात करते हुए वोन डर लेयेन ने कहा कि भारत-EU स्टार्टअप पार्टनरशिप लॉन्च की जाएगी. इसके अलावा, यूरोपीय संघ एक EU गेटवे लीगल असिस्टेंस सेल भी बनाएगा, जो कानूनी सहयोग और गतिशीलता को आसान बनाएगा. वोन डर लेयेन ने यह भी कहा कि इस व्यापार समझौते से दोनों देशों में लाखों नए रोजगार के मौके मिलेंगे.
ये भी पढ़ें: खत्म होने वाली थी ये नस्ल, भारतीय सेना ने बना लिया अपना ‘कमांडो’! जंस्कारी पोनी की दहाड़ से गूंज उठा कर्तव्य पथ