हैदर और ओमकारा जैसी कल्ट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर विशाल भारद्वाज एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है-‘ओ रोमियो’. बीते दिनों फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसमें शाहिद के एक्शन अवतार ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी. अब इस फिल्म का नया गाना भी ट्रेंड कर रहा है. ‘आशिकों की कॉलोनी…’ गाने में दिशा पाटनी ने आइटम डांस किया है. साथ ही शाहिद कपूर भी अपनी डांसिंग स्किल दिखाते नजर आ रहे हैं.
‘आशिकों की कॉलोनी…’ गाने में दिशा पाटनी के साथ शाहिद कपूर गजब का डांस कर रहे हैं. गाने में एक जगह वह माइकल जैक्सन की पॉपुलर डांस स्टेप ‘मून वॉक’ को करते नजर आए. डांस करते हुए शाहिद कपूर की एनर्जी देखने लायक है. इस गाने का म्यूजिक विशाल भारद्वाज ने दिया है. गीतकार गुलजार ने इस गाने को लिखा है. गाने में मधुबंती बागची और जावेद अली की आवाज है. ‘आशिकों की कॉलोनी…’ गाने के म्यूजिक अरेंजर और प्रोड्यूसर मेघदीप बोस हैं.
बता दें कि विशाल भारद्वाज की ‘ओ रोमियो’ को साजिद नाडियाडवाला प्रेजेंट कर रहे हैं इसे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में शाहिद कपूर, नाना पाटकेर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, तृप्ति डिमरी समेत और भी कई चर्चित नाम हैं. यह फिल्म वैलेंटाइन वीक में 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
