News in Brief

Parmeet Sethi on Suneil Shetty: ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ में परमीत सेठी ने कुलजीत का रोल निभाकर सभी को इंप्रेस कर दिया था.लेकिन क्या आप जानते हैं कि परमीत ने एक्टिंग क्लासेस अटेंड करना तब शुरू किया था जब इनका बिजनेस ठप्प हो गया था. इसी दौरान उन्होंने उस एक्टिंग स्कूल को ज्वॉइन किया जिसमें सुनील शेट्टी भी एक्टिंग सीखने आते थे. हाल ही में अपने यूट्यूब ब्लॉग में परमीत ने बताया कि जब बिजनेस फ्लॉप हुआ तो उसके बाद एक बार अर्चना ने उनसे कहा था कि वो कभी भी एक्टर नहीं बन पाएंगे. ऐसे में हाल ही में परमीत ने बताया कि वो एक वक्त में खुद  को सुनील शेट्टी से भी बेहतरीन एक्टर मानने लगे थे.

इस दिन लिया था एक्टर बनने का फैसला

अपने इस ब्लॉग में परमीत ने कहा- ‘एक बार एक प्रोड्यूसर उनके घर अर्चना को फिल्म में साइन करने के लिए आया था. वो तब बहुत ज्यादा फैसिनेटेड हो गए थे और एक्टर बनने का फैसला कर लिया था. मुझे बस उस वक्त तक अपने आपको दूसरों के सामने अच्छे से प्रजेंट करना आता था.’

Add Zee News as a Preferred Source

सुनील शेट्टी को खुद से समझते थे कम

परमीत ने कहा कि ‘मुझे आज भी याद है कि अर्चना ने एक बार मुझसे कहा था कि मुझे नहीं लगता कि तुम एक्टर बन पाओगे. इसके बाद मैंने रौशन तनेजा के एक्टिंग क्लासेस में दाखिला लिया. वहां पर सुनील शेट्टी और महेश ठाकुर स्टूडेंट थे. सुनील भी उसी एक्टिंग स्कूल में थे तो मुझे ऐसा लगने लगा था कि मैं सुनील से तो बेहतर हूं. मुझे पता है कि एक्टिंग कैसे होती है. तो मैंने 3 महीने के क्लास को बीच में ही छोड़ दिया था. मैं उस वक्त इतना ज्यादा ओवरकॉन्फिडेंट था. लेकिन, जब आज मैं अपनी ही पुरानी बातों को रिकॉल करता हूं तो मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है.’

 

हीरोइन बनना चाहती थीं ये हसीना, बनकर रह गईं साइड एक्ट्रेस,सी ग्रेड फिल्मों में करना पड़ा काम, सालों तक छिपाकर रखी शादी, आज 2,30,00,00,000 करोड़ की मालकिन

ये है इनकी डेब्यू मूवी

परमीत सेठी ने ‘दिलवाले दुल्नियां ले जाएंगे’ फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. इसके बाद कई मूवीज में आए और साइड एक्टर बनकर रह गए. इनकी आखिरी फिल्म साल 2025 में ‘अबीर गुलाल’ थी. वहीं साल 2024 में ‘द मैजिक ऑफ श्री’ सीरीज में दिखे थे.