News in Brief

Arijit Singh Playback Singing Retirement: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और ‘किंग ऑफ सैड सॉन्ग्स’ कहे जाने वाले अरिजीत सिंह ने हाल में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान करके अपने फैंस को चौंका दिया. ‘तुम ही हो’, ‘केसरिया’ और ‘छन्ना मेरेया’ जैसे सुपरहिट गानों से हर उम्र के लोगों के दिल जीतने वाले अरिजीत ने कहा है कि अब वे नए प्लेबैक सिंगिंग प्रोजेक्ट्स नहीं लेंगे. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वे म्यूजिक से दूर नहीं जा रहे हैं. 

इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों के रिएक्शन भी आने लगे. लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया? क्यों इसके पीछे कोई बड़ी वजह है? अरिजीत ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर कर अपने फैसले के बारे में बताया. उन्होंने लिखा, ‘हैलो, सभी को नया साल मुबारक. इतने सालों तक लिस्टनर्स के तौर पर मुझे इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद. मैं ये बताना चाहता हूं कि अब मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा’. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

क्यों अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास?

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं इसे यहीं रोक रहा हूं. ये सफर बेहद खूबसूरत रहा’. इस पोस्ट के बाद फैंस हैरान और इमोशनल हो गए. इसके बाद अरिजीत ने अपने प्राइवेट एक्स अकाउंट पर इस फैसले की वजह भी बताई. उन्होंने कहा, ‘इसके पीछे कोई एक वजह नहीं है, बल्कि कई वजहें हैं. मैं काफी समय से ऐसा करने की कोशिश कर रहा था और अब जाकर हिम्मत जुटा पाया’. उन्होंने ये भी साफ किया कि ये फैसला अचानक नहीं लिया गया है, बल्कि लंबे समय से उनके मन में चल रहा था.

थिएटर में ‘बॉर्डर 2’ देखने पहुंचे लोगों के साथ हुआ धोखा, टिकट असली, लेकिन फिल्म निकली नकली, वायरल VIDEO ने खड़ा किया बवाल

क्लासिकल म्यूजिक की ओर लौटेंगे अजिजीत

अरिजीत ने अपने बेबाक अंदाज में ये भी कहा, ‘मैं बहुत जल्दी बोर हो जाता हूं. इसी वजह से मैं स्टेज पर एक ही गाने को अलग-अलग अंदाज में गाता हूं. सच कहूं तो मैं बोर हो गया हूं. मुझे जिंदा रहने के लिए कुछ और तरह का म्यूजिक करना है’. उन्होंने ये भी कहा कि वे नए सिंगर्स को आगे आते देखना चाहते हैं, ताकि उन्हें भी नई प्रेरणा मिल सके. फैंस को भरोसा दिलाते हुए अरिजीत ने बताया कि वे अपने म्यूजिक की जड़ों की ओर लौटना चाहते हैं. 

अपने कुछ पुराने कमिटमेंट पूरा करेंगे अरिजीत 

उन्होंने कहा, ‘मैं दोबारा इंडियन क्लासिकल म्यूजिक की तरफ जाना चाहता हूं. फिर से म्यूजिक बनाना चाहता हूं. मैं एक नई शुरुआत करना चाहता हूं’. उन्होंने ये भी माना कि भगवान उन पर हमेशा मेहरबान रहे हैं और वे आगे भी सीखते रहना चाहते हैं. अरिजीत ने ये भी साफ कर दिया कि वे म्यूजिक बनाना कभी नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा, ‘मेरे कुछ पुराने कमिटमेंट बाकी हैं, जिन्हें मैं पूरा करूंगा. इस साल कुछ गाने रिलीज भी हो सकते हैं. लेकिन ये साफ कर दूं कि मैं म्यूजिक बनाना बंद नहीं कर रहा हूं’. 

300 से ज्यादा फिल्मों में गाए गाने 

उनके इस बयान से फैंस को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन प्लेबैक सिंगिंग से दूरी की खबर अब भी इमोशनल वुक कर रही है. बता दें, अरिजीत ने प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत 2011 में फिल्म ‘मर्डर 2’ के गाने ‘फिर मोहब्बत’ से की थी. अब तक वे 300 से ज्यादा फिल्मों में गाने गा चुके हैं. गिनती में उनके रोमांटिक गाने ज्यादा हैं, लेकिन सैड गानों ने ही उन्हें सबसे अलग पहचान और सबसे ज्यादा पहचान दिलाई. उनके फैंस हमेशा उनके फिल्मों में उनके योगदान को याद रखेंगे.