News in Brief

Supriya sule reacts ajit pawar death: एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने व्हाट्सएप स्टेटस पर Devastated लिखा है. अजित पवार बुधवार सुबह पुणे के बारामती इलाके में हुए विमान हादसे में मारे गए हैं. उनके साथ विमान में सवार सभी छह लोगों की मौत हुई. सुप्रिया सुले, एनसीपी नेता प्रफुल पटेल, उनकी पत्नी सूनत्रा और बेटा पार्थ, बारामती की ओर रवाना हो गए हैं.

समर्थकों के लिए सदमा
अजित पवार 66 वर्ष के थे और बारामती की यात्रा पर मुंबई से जा रहे थे. उन्हें 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनाव के लिए रैलियों को संबोधित करना था. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विमान सुबह 8.50 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. यह हादसा राज्य की राजनीति और उनके समर्थकों के लिए एक बड़ा सदमा लेकर आया है.

पवार परिवार महाराष्ट्र की सहकारी संस्था, ग्रामीण राजनीति और मुंबई व दिल्ली में सत्ता संतुलन में दशकों से सक्रिय रहा है. परिवार की राजनीतिक एकता लंबे समय तक मजबूत रही है. लेकिन 2023 में सार्वजनिक तौर पर एक विवाद हुआ, जब अजित पवार ने एनसीपी के भीतर बड़ा विभाजन किया और अपने चाचा शरद पवार की फेक्शन से अलग होकर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन से जुड़ गए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

कौन हैं  सुप्रिया सुळे?
उस समय आलोचकों का कहना था कि सुप्रिया सुले की पार्टी में बढ़ती भूमिका इस विभाजन का कारण बनी है. सुप्रिया सुले, जो बारामती से सांसद हैं और एनसीपी की राष्ट्रीय पहचान हैं, को मृदुभाषी और व्यवस्थित नेता माना जाता है. वहीं, अजित पवार की राजनीतिक पहचान साहसिक और विवादास्पद कदमों से बनी है. बावजूद इसके, सुळे ने साफ किया कि उनके और अजित पवार के बीच व्यक्तिगत मतभेद कभी नहीं थे.

हाल ही में पुणे नगर निगम चुनाव से पहले भी सुप्रिया सुले ने कहा कि परिवार में किसी भी तरह की समस्याएं नहीं हैं. पवार के एनसीपी ने हाल ही में पुणे और पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम चुनावों में अपने चाचा शरद पवार की एनसीपी के साथ गठबंधन में हिस्सा लिया था. राजनीति में मतभेद रहे, लेकिन परिवारिक संबंध मजबूत बने रहे.
ये भी पढ़ें: यह हैवी क्रैश था… अजित पवार का प्लेन कैसे गिरा? कौन-कौन था, क्या पता चला