News in Brief

Biggest Blockbuster Movie Sequel: हम यहां 2023 में आई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की बात कर रहे हैं, जिसको सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब 3 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है, जिसको लेकर फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. विपुल अमृतलाल शाह की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का नाम ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ है, जिसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है. 

पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है. हर फ्रेम में डर, दर्द और सच्चाई की झलक दिखाई देती है. मेकर्स ने साफ किया है कि ये कहानी सच्ची घटनाओं और कड़वे सच से इंस्पाय है. पोस्टर का माहौल काफी बेचैन करने वाला है, जो दर्शकों को पहली नजर में ही सोचने पर मजबूर कर देता है. ‘द केरल स्टोरी’ के जरिए समाज की एक गंभीर सच्चाई दिखाने वाले विपुल अमृतलाल शाह अब इससे भी आगे जाने की तैयारी में हैं. ये फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है.  

एक बार फिर दिल दहला देने आ रही ‘द केरल स्टोरी’

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का मोशन पोस्टर इस बात का संकेत देता है कि इस बार कहानी और ज्यादा गहरी और तीखी होगी. पोस्टर में डर, गुस्सा और बेबसी साफ नजर आती है. ये सीक्वल पहले पार्ट से कहीं ज्यादा सवाल उठाने वाला और झकझोर देने वाला बताया जा रहा है. मोशन पोस्टर में महिलाओं के चेहरे, आंसू और खौफ साफ दिखते हैं, जो कहानी की गंभीरता को बयां करते हैं. मेकर्स का दावा है कि फिल्म उन सच्चाइयों को दिखाएगी, जो सिर्फ धोखे या नफरत तक सीमित नहीं हैं. 

एक 21 साल की लड़की… जिसकी होटल में भटक रहीं आत्माओं ने ले ली जान! खौफ से भर देगी दिल, रातों की नींद उड़ा देगी ये सच्ची कहानी

बहुत इमोशनल हो गई इस बार भी कहानी  

पोस्टर देखकर साफ लगता है कि ये फिल्म दर्शकों को आराम से बैठकर देखने नहीं देगी. साथ ही इसमें टीजर की रिलीज डेट भी बताई गई है, जो 30 जनवरी को सामने आएगा. कई लोगों के मुताबिक ये अब तक के सबसे डरावने और असहज करने वाले मोशन पोस्टर्स में से एक है. बिना किसी समझौते के, मेकर्स सिनेमा के जरिए कड़वी हकीकत दिखाने का इरादा रखते हैं. पोस्टर ये भी इशारा करता है कि फिल्म काफी इमोशनल होने वाली है, जिसके बाद लोग इस फिल्म को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं. 

पहले पार्ट ने 10 गुना की थी कमाई 

ये सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि समाज के सामने रखी गई एक सच्ची तस्वीर होने का दावा करती है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर करेगी. ‘द केरल स्टोरी’ 5 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और देखते ही देखते बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई. फिल्म का अनुमानित बजट करीब 15 से 20 करोड़ रुपये बताया गया, जबकि प्रमोशन जोड़कर ये आंकड़ा 30 करोड़ तक पहुंचा. इसके मुकाबले फिल्म ने भारत में करीब 240 से 245 करोड़ नेट और दुनियाभर में लगभग 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. 

अगले महीने फरवरी में रिलीज होगी फिल्म 

ये 2023 की सबसे मुनाफे वाली फिल्मों में शामिल रही. ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता कमाख्य नारायण सिंह ने किया है. कहानी और स्क्रीनप्ले अमरनाथ झा और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखा है. आशिन ए. शाह इसके को-प्रोड्यूसर हैं. म्यूजिक मनन शाह का है और गाने के बोल मनोज मुनताशिर ने लिखे हैं. फिल्म 27 फरवरी, 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.