News in Brief

PM Modi on Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार को एक विमान हादसे में निधन हो गया. बारामती हावाई अड्डे पर लैंडिंग से ठीक पहले विमान क्रैश हो गया, इस विमान में अजित पवार के अलावा 4 अन्य लोग भी सवार थे, जिनकी इस हादसे में मौत हो गई है. पवार के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है. पवार के परिवार और उनके चाहने वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. राजनीति से जुड़े तमाम दिग्गजों ने अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया है. 

इस कड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में NCC रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अजित पवार को याद किया. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि अजित पवार ने महाराष्ट्र के साथ देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.

पीएम मोदी ने अजित पवार को दी श्रद्धांजलि 

Add Zee News as a Preferred Source

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले अजित पवार को याद करते हुए उनको श्रद्धांजिली दी. पीएम मोदी ने कहा कि आज हम सभी के लिए बहुत दुख का दिन है. आज सुबह महाराष्ट्र में एक विमान हादसा हुआ, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनके कुछ साथियों की जान चली गई. अजित पवार ने महाराष्ट्र और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. उन्होंने हमेशा, खासकर ग्रामीण इलाकों में जीवन बेहतर बनाने के लिए आगे बढ़कर काम किया. मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. इस हादसे में जान गंवाने वाले अन्य लोगों के परिवारों के साथ हम दुख की इस घड़ी में आपके साथ हैं.

विमान हादसे में अजित पवार की मौत 

गौरतलब है कि एनसीपी के मुखिया और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार आज मुंबई से बारामती जा रहे थे. बारामती में उनको कई रैलियों में शामिल होना था. सुबह 8.45 बजे उनका विमान बारामती हवाई अड्डे के पास पहुंचा और लैंडिंग से कुछ देर पहले क्रैश हो गया. इस हादसे में अजित पवार और विमान में सवार अन्य चार लोगों की मौत हो गई. अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र समेत देश में शोक की लहर है. इस हादसे की जांच के लिए फॉलेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची है. अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को बारामती में किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: अजित पवार ‘दादा’ कभी नहीं हुए सत्ता से बाहर, चाचा की छाया से निकलकर बनाई खास पहचान

अन्य दिग्गजों ने भी शोक व्यक्त किया 

गौरतल है कि अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दादा अब नहीं रहे! मेरे प्यारे दोस्त और साथी, एक जन नेता जिनका लोगों से गहरा जुड़ाव था, उपमुख्यमंत्री अजीतदादा पवार की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई. यह बहुत ही चौंकाने वाली, दिल दहला देने वाली खबर है. मैं सुन्न हूं. इन दुखद भावनाओं को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. मैंने अपने बहादुर दोस्त को खो दिया, जिसका दिल बहुत बड़ा था. यह मेरे लिए एक दुखद और व्यक्तिगत क्षति है. और यह एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती! मैं प्यारे दादा को अपनी गहरी, विनम्र, हार्दिक श्रद्धांजलि देता हूं. उनके पूरे परिवार और NCP परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. हम दुख और मुश्किल समय में उनके साथ खड़े हैं. इस दुर्घटना में 4 और लोगों की जान चली गई. उनके परिवारों के प्रति भी मेरी संवेदनाएं. हम उनके साथ हैं. मैंने अपने सभी तय कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और बारामती जाऊंगा.

यह भी पढ़ें: अजित पवार ‘दादा’ कभी नहीं हुए सत्ता से बाहर, चाचा की छाया से निकलकर बनाई खास पहचान