Ajit Pawar Plane Crash Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज 28 जनवरी 2026 की सुबह बारामती में प्लेन क्रैश की दुर्घटना में देहांत हो गया. इस घटना के बाद से डिप्टी सीएम का एक पुराना सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह महिला पायलट को लेकर टिप्पणी कर रहे थे. अजित पवार के निधन के चलते अब उनके इस पोस्ट पर काफी चर्चा होने लगी है.
महिला पायलट पर किया था पोस्ट
बता दें कि अजित पवार ने 18 जनवरी साल 2024 को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था,’ जब हम हेलीकॉप्टर या हवाई जहाज से यात्रा करते हैं और अगर हमारा विमान या हेलीकॉप्टर आराम से उतरता है, तो हम समझ जाते हैं कि पायलट एक महिला है. #NCPWomenPower.’
When we travel by helicopter or plane, if our plane or helicopter lands smoothly, we understand that the pilot is a woman.#NCPWomenPower
Add Zee News as a Preferred Source![]()
— Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks) January 18, 2024
इस पोस्ट की अब इसलिए भी अधिक चर्चा हो रही है क्यों कि अजित पवार का जिस विमान क्रैश में निधन हुआ उसकी पायलट भी एक महिला थीं.
ये भी पढ़ें- ‘यह केवल एक हादसा है…,’ अजित पवार की मौत पर चाचा शरद पवार का बड़ा बयान
कौन थीं अजित पवार का विमान उड़ाने वाली महिला पायलट?
अजित पवार जिस प्राइवेट विमान से बारामती जा रहे थे उस विमान की को पायलट कैप्टन शांभवी पाठक थीं. उनके साथ पायलट इन कमांडो कैप्टन सुमित कपूर थे. शांभवी ने ‘न्यूजीलैंड इंटरनेशनल कमर्शियल पायलट एकेडमी’ से फ्लाइट ट्रेनिंग ली. उन्हें वहां से सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAA) से कमर्शियल पायलट का लाइसेंस भी मिला था. इसके साथ ही शांभवी को भारत में भी डायरेक्टरेट जनरल ऑफि सिविल एविएशन (DGCA) से कमर्शियल पायलट का लाइसेंस मिला था. शांभवी के निधन से एविएशन सेक्टर को बड़ा झटका लगा है.
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड से फ्लाइट ट्रेनिंग, मुंबई से एविएशन की पढ़ाई… कौन थी अजित पवार का जहाज उड़ाने वाली लेडी पायलट, तगड़े अनुभव के बाद भी नहीं बच पाई जान
अजित पवार का आखिरी पोस्ट
अजित पवार की ‘X’ हैंडल पर आखिरी पोस्ट की बात करें तो उन्होंने बुधवार 28 जनवरी 2026 को सुबह 8 बजकर 57 मिनट पर अपना आखिरी पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय को नमन किया था. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था,’ महान स्वतंत्रता सेनानी, स्वराज्य के प्रचारक, ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया. उनकी देशभक्ति हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी.’ बता दें कि इस पोस्ट को अब डिलीट कर दिया गया है.
