News in Brief

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित दादा पवार पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. आज साढ़े 11 बजे के करीब उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. इससे कुछ घंटे पहले ही अजित परिवार के साथ साये की तरह रहने वाले उनके अंगरक्षक को विदाई दी गई. हां, अजित के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) विदित दिलीप जाधव भी उस प्लेन में बगल बैठे थे. सतारा में जाधव के पैतृक गांव में रात में माहौल गमगीन था. जब अंतिम संस्कार का समय आया तो हर कोई फफक पड़ा. यह मंजर देखकर दिल से यही नहीं निकला- भगवान, यह दिन किसी बच्चे को न दिखाए. 

दिलीप जाधव के छोटे बेटे ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया निभाई. वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोग सन्न रह गए. छोटे से बच्चे के सिर से पिता का साया हट चुका है. वह अंतिम संस्कार की रस्म निभा रहा था. पिता की चिता की परिक्रमा करते समय उसके पैर कांप रहे थे. परिवार के एक व्यक्ति बच्चे को सहारा देने के लिए साथ चले. पुलिसकर्मियों ने पूरे सम्मान के साथ साथी को विदाई दी. 

चारों तरफ लोग जमीन पर खामोश बैठे हृदयविदारक दृश्य को देख रहे थे. जाधव वही हैं जो अजित पवार की आखिरी तस्वीर में उनके बाईं तरफ बैठे दिखते हैं. यह तस्वीर बारामती प्लेन क्रैश होने के बाद सामने आई थी. जाधव मुंबई पुलिस में 2009 बैच के हेड कॉन्स्टेबल थे. वह डिप्टी सीएम के पीएसओ के तौर पर काम कर रहे थे. वह ठाणे जिले के कालवा में रहते थे. उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. पड़ोसियों ने बताया है कि जाधव बेहद मिलनसार, विनम्र और जमीन से जुड़े व्यक्ति थे. वह पवार के बेहद करीब होने के बावजूद कभी दिखावा नहीं करते थे.

Add Zee News as a Preferred Source

डिप्टी सीएम अजित पवार थे प्लेन में फिर भी पायलट को बारामती में मैनुअल लैंडिंग के लिए क्यों कहा गया था?

28 जनवरी को क्रैश हुए इस प्लेन में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी. कैप्टन सुमित कपूर, कैप्टन शांभवी पाठक के साथ फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी दुखद मौत हो गई.