News in Brief

Zee 24 Ghanta Binodone Sera 24: कोलकाता में 29 जनवरी को बंगाली सिनेमा के कलाकारों के सम्मानित करने के लिए जी 24 घंटा बिनोदोन सेरा 24 ने मेगा अवार्ड शो को आयोजित किया. इस अवॉर्ड शो में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई. अवॉर्ड शो में बेस्ट एक्टर, एक्ट्रेस, फिल्म, वेब सीरीज, डायरेक्टर, क्रिएटर, इन्फ्लुएंसर समेत कई लोगों को सम्मानित किया गया. ऐसे में हम आपको बेस्ट क्रिएटर इन्फ्लुएंसर का खिताब जितने वाले शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं. 

किसने जीता बेस्ट क्रिएटर इन्फ्लुएंसर का खिताब?
जी 24 घंटा बिनोदोन सेरा 24 अवॉर्ड में बेस्ट क्रिएटर इन्फ्लुएंसर के खिताब के नॉमिनेशन में 10 लोग शामिल थे. जिनमें आइवी घोष, मुकुल कुमार जना, निरंजन मंडल, प्रणब पॉल, प्रीति सरकार, सैकत डे, शमिक अधिकारी, सिंगिनी चौधरी, उन्मेष गांगुली और उषा शामिल थे. इन सबको को कड़ी टक्कर देते हुए बेस्ट क्रिएटर इन्फ्लुएंसर का खिताब शमिक अधिकारी ने अपने नाम किया है. 

Zee 24 Ghanta Binodone Sera 24: OTT पॉपुलर अवॉर्ड्स में किसने मारी बाजी, किसे मिला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का खिताब? देखें विनर लिस्ट

Add Zee News as a Preferred Source

बेस्ट ओटीटी- पॉपुलर अवॉर्ड्स 
वहीं बेस्ट ओटीटी- पॉपुलर अवॉर्ड्स की लिस्ट की  बात करें तो इनमें बेस्ट वेब सीरीज का अवॉर्ड गणशत्रु को मिला. बेस्ट एक्टर का खिताब अनिर्बान चक्रवर्ती (पुरो पूरी एकन) और ऋत्विक चक्रवर्ती (एडवोकेट अचिंता आइच -सीजन 2) ने अपने नाम किया. बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिमी चक्रवर्ती (डायनी – Dainee) ने जीता है. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब कौशिक सेन (जूली ) ने और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब बिदीप्ता चक्रवर्ती (रोकिनी भवन) ने अपने नाम किया. 

जी 24 घंटा बिनोदोन सेरा 24 के बारे में जानें
जी 24 घंटा बिनोदोन सेरा 24 एक खास इवेंट नाइट है, जिसमें सिनेमा से जुड़े लोगों को सम्मान दिया जाता है. इस दिन बंगाली सिनेमा को एक कदम आगे बढ़ाने में अपना योगदान देने वाले लोगों को याद किया जाता है और उसमें सर्वश्रेष्ठ हस्तियों को सम्मानित किया जाता है.

कब टेलीकास्ट होगा ये शो
बता दें कि बंगाली सिनेमा के लवर्स के लिए जी 24 घंटा बिनोदोन सेरा 24 की अवॉर्ड नाइट में काफी कुछ खास हुआ है, जो टीवी पर 8 फरवरी की शाम 5.30 बजे शुरू हो जाएगा. इस बार एक से एक दिक्कज कलाकार रेड कारपेट पर अपने हुस्न से जलवा दिखाते हुए नजर आए हैं, जिन्हें देखकर आपको मजा आ जाएगा. वहीं, 7 बजे टीवी पर ये शो ऑन एयर हो जाएगा.