
बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ पर ब्रेक लग गया है. दरअसल, खबर है कि रणवीर सिंह ने फिल्म से एग्जिट ले लिया है. ऐसे में बताया जा रहा है कि फरहान ‘जी ले जरा’ फिल्म पर फोकस करेंगे. इस फिल्म में आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया था. इसी बीच अब खबर है कि फरहान ने रणवीर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.
दरअसल, फैंस ने नोटिस किया कि फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह को फॉलो करना बंद कर दिया है. हालांकि, रणवीर अभी भी उन्हें फॉलो कर रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर इस बदलाव अटकलों को हवा दे दी है, क्योंकि खबर है कि ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर ने ‘डॉन 3’ से दूरी बना ली है. दिसंबर 2025 में एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में दावा किया था कि रणवीर ने ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद ‘डॉन 3’ से किनारा कर लिया है. साथ ही उस रिपोर्ट इमं ये भी कहा गया कि फरहान ने इस फिल्म पर काम ही रोक दिया है और अब वो अपनी फिल्म ‘जी ले जरा’ पर फोकस करेंगे.
2023 में किया गया था कास्ट
रणवीर को साल 2023 में ‘डॉन 3’ के लिए कास्ट किया गया था. मेकर्स ने टाइटल अनाउंसमेंट का वीडियो भी जारी किया था, जिसमें रणवीर का फर्स्ट लुक दिखाया था. इससे पहले 2006 में ‘डॉन’ और 2011 में ‘डॉन 2’ में शाहरुख खान लीड रोल में थे. उनके साथ प्रियंका चोपड़ा पर्दे पर नजर आई थीं. साल 1978 में इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म आई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन थे.
‘धुरंधर 2’ में होंगे रणवीर
फिलहाल, रणवीर के पास ‘धुरंधर 2’ है, जो इसी साल मार्च महीने में रिलीज होगी. फरहान की युद्ध पर बेस्ड फिल्म ‘120 बहादुर’ रिलीज हुई थी, जिसमें वो एक्टिंग करते दिखे थे. उनकी दोनों फिल्में ‘डॉन 3’ और ‘जी ले जरा’ अभी लगभग ठंडे बस्ते में है, जिसका वो निर्देशन करेंगे. पर उनके प्रोडक्शन हाउस में मणिपुरी भाषा में बनी फिल्म ‘बूंग’ को बाफ्टा में नॉमिनेशन मिला है.
