News in Brief

India-Venezuela Relations: पीएम मोदी ने शुक्रवार 30 जनवरी 2026 को वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की. इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने भारत-वेनेजुएला के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की. बता दें कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका की ओर से पकड़े जाने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत थी. 

पीएम मोदी और डेल्सी रोड्रिगेज के बीच बातचीत  

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत को लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट करते हुए लिखा,’ उन्होंने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से बात की. दोनों ने मिलकर सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत और विस्तारित करने पर सहमति जताई है और भविष्य में भारत-वेनेजुएला संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया.’

बता दें कि इससे पहले भारत के विदेश मंत्रालय ने 4 जनवरी 2026 को वेनेजुएला पर हुए घटनाक्रम पर चिंता जाहिर की थी.  

ये भी पढ़ें- 400 मीटर की दूरी के लिए मांग लिए 18,000 रुपये, मुंबई घूमने आई अमेरिका महिला को टैक्सी ड्राइवर ने ठगा; पुलिस ने पकड़ा 

मादुरो को किया गिरफ्तार 

बता दें कि अमेरिका की ओर से वेनेजुएला पर की गई सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो समेत उनकी पत्नी की गिरफ्तारी ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था. खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने मादुरो की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये थी कि अमेरिकी सुरक्षाबलों ने न केवल मादुरो को गिरफ्तार किया बल्कि उन्हें अमेरिका भी ला गए थे. उनपर न्यूयॉर्क में ड्रग तस्करी और आतंकवाद से संबंधित आरोपों में मुकदमा चल रहा है. 

ये भी पढ़ें- भारत के कंधे पर गोली रखकर चलाना चाहता है अमेरिका? चीन को घेरने के लिए नई दिल्ली का लिया सहारा; क्या है ट्रंप का प्लान 

डेल्सी रोड्रिगेज ने संभाली सत्ता 

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला की पराष्ट्रपति रहीं डेल्सी रोड्रिगेज ने सत्ता संभाली. उन्होंने 5 जनवरी 2026 को वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में पद संभाला. डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिका की ओर से वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी का अपहरण करने की बात कही है. उन्होंने इसे दोनों राष्ट्रों के संबंधों पर एक दाग बताया और कहा कि इस मामले को कूटनीति के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए.