
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के दूसरे वीकेंड की शुरुआत होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ लगाना शुरु कर दिया है, इस दौरान फिल्म के आंकड़ों में काफी बढ़त देखी गई है. नए आंकड़ों के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने सातवें दिन 244 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा बढ़कर 314 करोड़ रुपए हो गया है. सनी देओल स्टारर इस फिल्म का इंडिया ग्रॉस 268 करोड़ रहा है. अब वीकेंड के शुरू होते ही फैंस फिल्म की एडवांस बुकिंग करने में व्यस्त हैं, जिसको लेकर मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं कि फिल्म कमाई के मामले में बढ़त बना सकती है.
टी-सीरीज की रिपोर्ट
टी सीरीज के हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने ओपनिंग डे पर 32 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. वहीं चौथे दिन तक फिल्म सिर्फ 63 करोड़ रुपए की कमाई ही कर पाई. पांचवें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ और सातवें दिन पर 13 करोड़ का आंकड़ा रहा. इन आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 244 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.
आठवें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने सातवें दिन 235 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. जबकि फिल्म 8वें दिन अब तक 11 करोड़ की कमाई कर चुकी है. वहीं इंडिया ग्रॉस 281 करोड़ रहा है. वीकेंड़ पर फिल्म की कमाई पर काफी इजाफा देखा सकता है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी की बात करें, तो नाईट शोज में लगभग 20 प्रतिशत देखी जा रही है. बाकी मॉर्निंग और मिड डे के शो में ये प्रतिशत काफी कम है.
