News in Brief

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. वह इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं. सोनम कपूर के तमाम चाहने वाले फैंस खुशखबरी का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच वह एक इवेंट में पहुंची थीं और पैप्स के कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए. सोनम कपूर ने भी उन्हें निराश नहीं किया और जमकर पोज दिए और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है. एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. वहीं, तमाम यूजर्स ने भविष्यवाणी कर दी है कि सोनम कपूर का दूसरा बच्चा बेटा होगा या बेटी. आइए जानते हैं लोगों ने क्या अनुमान लगाया है.

सोनम कपूर को लेकर आए ये कमेंट
सोनम कपूर का शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान सोनम कपूर ने उनका इंतजार कर रहे पैप्स को जमकर पोज दिए हैं. एक्ट्रेस ने स्माइल करते हुए बेबी बंप पर हाथ रखकर एक से बढ़कर एक फोटोज क्लिक करने का मौका पैप्स को दिया है. सोनम कपूर का ये लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा है, ‘कितनी खूबसूरत दिख रही हैं.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘ये बेटी को जन्म देने वाली है.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘इस बार बेटा होगा या बेटी.’ एक यूजर न लिखा है, ‘एक और बेटा होगा.’ इस तरह से लोगों ने सोनम कपूर को लेकर अलग-अलग भविष्यवाणी की हैं. किसी ने कहा बेटा होगा तो किसी ने कहा बेटी होगी. अब ये तो आने वाला समय बताएगा कि सोनम कपूर बेटे या बेटी में किसकी मां बनती हैं.

सोनम कपूर शादी के 8 साल में दूसरी बार बनेंगी मां
सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी. सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के चार साल बाद बेटे युग के माता-पिता बने थे. अब एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट और जल्द ही फैंस को खुशखबरी सुनाने वाली हैं. सोनम कपूर के प्रोफेशनल लाइफ पर नजर डालें तो वह साल 2023 में फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आई थीं. इसके बाद वह किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रही हैं.